Voice Of Truth

AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय ने बीजेपी सरकार पर लगाए आरोप

Uttar Pradesh: प्रयागराज में छात्रों का एक बहुत बड़ा आंदोलन चल रहा है। 90 हजार शिक्षक भर्ती की बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश की सरकार कह रही है कि हमारे पास 2 लाख पद खाली है, 1 लाख 93 हजार यह उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट का ऑफिशियल हैंडल से किया गया ट्विट जिसमें लिखा गया है कि सरकार 1 लाख 93 हजार पदों पर भर्ती करने जा रही है

सरकार बन गई है गजनी- आप

सरकार कह रही है कि हम आमिर खान की फिल्म के गजनी हो गए हैं हम ट्वीट करके भूल जाते हैं अब कहा जा रहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ अप्रूवल के बाद भी निर्णय लिया गया है। इसका मतलब केंद्र और प्रदेश दोनों की ही सरकार अपने वादे से पीछे हट गई है और उसके बाद वह ट्वीट डिलीट कर दिया जाता है, उत्तर प्रदेश का नौजवान आत्महत्या करने पर मजबूर है बच्चे अपने मां-बाप से पैसे लेकर बड़े-बड़े शहरों में रहते हैं और पढ़ाई की तैयारी करते हैं सोचते हैं कहीं की टीचर की जॉब मिल जाए अब तो चपरासी के लिए भी MA और इंजीनियर को लिया जा रहा है।

Read More: RCB की जीत के बाद रो पड़े कोहली, 18 साल का था जीत का लंबा इंतजार

बिना किसी घोटाले के हो भर्ती- आप

भर्तियां निकालते हैं और उसमें पेपर लीक हो जाता है सभी मामलों को देखते हुए प्रयागराज में जो नौजवान आंदोलन कर रहे हैं हम उनके साथ हैं हम सरकार से मांग करते हैं कि आपने जो 2 लाख शिक्षक भर्ती के पद खाली हैं उसकी भर्ती निकालिए और नौजवानों की भर्ती बिना किसी घोटाले के करिए।

2004 में बीटीसी शिक्षक प्रशिक्षक की भर्ती हुई थी यह कह रहे हैं कि अब हम आपको पेंशन नहीं देंगे भले ही आपकी भर्ती की प्रक्रिया 2004 में शुरू हुई हो पर आपको पेंशन नहीं दी जाएगी।

लखनऊ के अंदर शिक्षामित्र का आंदोलन चल रहा है। मानदेय बढ़ाने के लिए मैं सड़क से संसद तक शिक्षा मित्र का मुद्दा उठाया है बहुत सारे शिक्षा मित्र रेल की पटरी पर कट गए बहुत सारे शिक्षा मित्र ने आत्महत्या कर ली लेकिन उनकी स्थिति मजदूरों से बत्तर हो गई है लेकिन उनके पक्ष में कुछ नहीं हुआ।

अपराध में यूपी आगे है बदायूं में बैटरी चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को जहर देकर मार दिया गया रोज इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है।

Read More; JNU में ‘कुलपति’ बन गए ‘कुलगुरु’, भारतीय परंपरा से फिर होगा जुड़ाव

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बकरा काटने के बयान पर- आप

गाजियाबाद के विधायक खुद पुलिस बने हुए हैं यह हटाओ वह बचाओ हम को विधायक जी से खतरा है। वह कहीं विंध्याचल ना पहुंचे वहां जो लोग बली चढ़ाने जाते हैं जो काली माता के मंदिर में बली चढ़ाने जाते हैं वहां यह लोग रोक देंगे और कहेंगे केक काटो, विधायक जी से मैं कहना चाहता हूं की बीफ काटने वाली कंपनी से चंदा लेने वाली भाजपा के खिलाफ आंदोलन करें।

AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय ने बीजेपी सरकार पर लगाए आरोप

आप का पीएम से सवाल

ट्रंप ने कहा – मैं व्यापार की धमकी देकर दोनों देशों के बीच युद्ध बंद करा दिया मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं क्या आपने अपने दोस्त के सम्मान के खातिर दो देशों की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ किया क्या आपने भारतीय सेवा के शौर्य के साथ खिलवाड़ किया। सुनहरे मौके पर जब हम पाक को कब्जे में ले सकते थे तब आपने सीज फायर का ऐलान किया वह भी आपने नहीं किया बल्कि अमेरिका में बैठे आपके दोस्त ने लिया आपने हमारी विदेश नीति को कुचल दिया। इसके साथ ही आप पार्टी सदस्य के तरफ से कहा गया कि- मैं कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की है।

Home
Share
Exit mobile version