Site icon Voice Of Truth

योगी सरकार की साजिश के खिलाफ AAP की पदयात्रा

योगी सरकार की साजिश के खिलाफ AAP की पदयात्रा

लखनऊ/मुरादाबाद: योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में साढ़े तीन करोड़ वोट काटने की साजिश और लोकतंत्र को कमजोर करने की तैयारियों के खिलाफ सड़कों पर निकली आम आदमी पार्टी की ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा ने बुधवार को मुरादाबाद में नए जोश और आक्रोश के साथ कदम बढ़ाए। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकली पदयात्रा जहां-जहां से गुज़री, वहां जनसमर्थन का सैलाब उमड़ पड़ा। मुरादाबाद की जनता ने पदयात्रा का खुले दिल से स्वागत किया और यह स्पष्ट कर दिया कि वोट और संविधान पर किसी भी साजिश को अब चुपचाप स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चौथे दिन की पदयात्रा

पदयात्रा के दौरान संजय सिंह ने यह संदेश दिया कि वोट की ताकत ही वह शक्ति है जिसके बल पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री – नेता जनता के सामने जवाबदेह होते हैं। यदि यही वोट छीना गया, तो वही सत्ता जनता पर लाठी के जोर से राज करने लगेगी और देश निरंकुश तानाशाही की ओर चला जाएगा। इसी खतरे के खिलाफ जनता से अपील की गई कि वह वोट और संविधान को बचाने की इस पदयात्रा में शामिल होकर खुद अपने अधिकारों की पहरेदारी करें।

Read More: SIR के दौरान BLO की मौत पर कांग्रेस ने BJP पर उठाए सवाल

चौथे दिन की पदयात्रा दिल्ली रोड स्थित गैलेक्सी बैंक्वेट हॉल, कांशीराम गेट के पास, साईं हॉस्पिटल के सामने से शुरू हुई। रास्ते में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और महिलाएं पदयात्रा में शामिल हुए। दोपहर में पदयात्रा का विश्राम खातिरदारी ढाबा, हॉलिडे रीजेंसी के पास, एमडीए ऑफिस के सामने किया गया, जहां लोगों ने संजय सिंह से सीधे संवाद कर अपने वोट कटने और प्रशासनिक दबाव को लेकर चिंता जताई।

वोट की चोरी से आएगी हिटलरशाही- आप

न्यू मुरादाबाद स्थित एमडीए पार्क में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार जनता के वोट की ताकत से बनी, गोवा में सीमित वोट प्रतिशत के बावजूद पार्टी के विधायक जीते, गुजरात जैसे भाजपा के गढ़ में आम आदमी पार्टी को मजबूत जनसमर्थन मिला और जम्मू-कश्मीर में पार्टी का विधायक चुनकर आया।

उन्होंने कहा कि यह सभी जीत जनता के वोट की ताकत से मिली हैं और यह ताकत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान ने दी है। अगर इसी वोट की चोरी कर ली गई, तो देश में हिटलरशाही जैसा राज कायम हो जाएगा और उसी तानाशाही के खिलाफ यह पदयात्रा निकाली गई है।

संजय ने दी योगी और मोदी सरकार को चेतावनी

संजय सिंह ने कहा कि डिटेंशन सेंटर की बातें दरअसल वोट काटने की राजनीति का हिस्सा हैं। जिनका वोट काटा जाएगा, उन्हें घुसपैठिया बताया जाएगा। दलित, पिछड़े, आदिवासी, मुसलमान और गरीब तबके भाजपा सरकार की नज़र में घुसपैठिया बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब 11 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है और सीमाओं की सुरक्षा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की जिम्मेदारी है, तो घुसपैठ की जिम्मेदारी किसकी है। जनता के पैसों से डिटेंशन सेंटर नहीं, बल्कि स्कूल और अस्पताल बनने चाहिए।

Read More: भाजपा के खिलाफ आप की ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा शुरू

संजय सिंह ने योगी और मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 3.5 करोड लोगों को गलत ढंग से डिटेंशन सेंटर में रखने का प्रयास किया गया तो उसकी एक एक ईंट तोड़कर डिटेंशन सेंटर को खत्म कर दिया जाएगा।

BJP नफरत की राजनीति करती है- आप

संजय सिंह ने कहा कि जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेता ने क्रिसमस का त्यौहार मना रही एक नेत्रहीन महिला को धक्का दिया और उसे गलियां भी दी। उन्होंने कहा कि हम यह कैसा समाज बना रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि कल एक तस्वीर देखी जिसमें एक फादर क्रिसमस से पहले कुछ उपदेश दे रहे हैं और वहां एक तथा कथित हिंदुत्व वादी नेता कहने वाला व्यक्ति पहुंचा और प्रभु यीशु के बारे में उटपटांग बोल रहा है। इसी तरह दिल्ली की एक पार्षद एक अफ्रीकन नागरिक को ऊटपटांग बोल रही थी।

उन्होंने कहा कि क्या इससे भारत की छवि दुनिया में बहुत अच्छी बन जाती है? संजय सिंह ने कहा कि नफरत की बुनियाद पर मोहल्ला घर और गांव नहीं बन सकता, देश और राज्य तो बहुत बड़ी चीज है। उन्होंने कहा कि हम मोहब्बत की बुनियाद प्रदेश को बनाना चाहते हैं।

संजय सिंह ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार नफरत की राजनीति करना चाहती है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह लोगों को डराने का काम सरकार को नहीं करना चाहिए क्योंकि मुसलमान अगर डरता है तो सिर्फ अल्लाह सेडरता है। इसलिए आपसी नफरत से देश को बांटने का काम नहीं होना चाहिए।

सरकार जनता को कमजोर और भ्रमित कर रही- आप

संजय सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों को खाद न मिलना, रुपये की गिरावट और देश को कर्ज में डुबोने जैसे सवालों से ध्यान भटकाने के लिए नकली मुद्दे खड़े किए जा रहे हैं। सरकार जनता को कमजोर और भ्रमित रखना चाहती है ताकि असली सवाल न पूछे जाएं। आम आदमी पार्टी इस साजिश को हर जिले, हर शहर और हर मोहल्ले में बेनकाब करेगी।

जनसभा के बाद पदयात्रा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ी। आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह संघर्ष किसी एक चुनाव का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है।

पदयात्रा के चौथे दिन का समापन रात्रि विश्राम के साथ हुआ। पदयात्रा बुध बाजार, पकवाड़ा स्थित श्रीराम मंडप पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में शामिल होकर वोट और संविधान बचाने के इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/rojgar-padyatra-aap-sanjay-singh-slams-yogi-govt-over-unemployment-corruption-youth-protest-justice-ntc-dskc-2387910-2025-11-15

Share
Exit mobile version