Voice Of Truth

1100 फर्जी बम धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

1100 फर्जी बम धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दिल्ली पुलिस ने देश भर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से ज़्यादा फर्जी कॉल कर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस टीमों के बीच गुरुवार को एक समन्वित अभियान में संदिग्ध श्रीनिवास लुइस (47) को उसके किराए के घर से हिरासत में लिया गया था।

बम की धमकी पर हुई जांच

हाल के हफ्तों में, दिल्ली उच्च न्यायालय , दिल्ली विधानसभा और कई शिक्षण संस्थाओं और सरकारी कार्यालयों सहित कई संस्थाओं को बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद तुरंत जांच शुरू की गई।

Read More: योगी आदित्यनाथ का आंगनवाड़ी कर्मियों को बड़ा तोहफा

पूछताछ में आरोपी ने कबूल की बात

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लुइस मूल रूप से बेंगलुरु का रहने वाला है और कथित तौर पर अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहता है। वह एक सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी हैं, और अभी बेरोज़गार है। उन्होंने संकेत दिया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि वह मानसिक तनाव में हो सकता है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने शुरुआती पूछताछ के दौरान कथित तौर पर देश भर में 1,100 से ज़्यादा धमकी भरे संदेश भेजने की बात कबूल की है। पुलिस ने पुष्टि की कि धमकियां ईमेल और दूसरे संचार चैनल से भेजी गई थीं, जिसके कारण अलग-अलग राज्यों में कई प्राथमिकी दर्ज की गईं।

1100 फर्जी बम धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
1100 फर्जी बम धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की थी

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू की थी। तकनीकी जांच और सुराग जोड़ते-जोड़ते पुलिस कर्नाटक तक पहुंची और वहां से लुइस को हिरासत में ले लिया तथा अब उसे दिल्ली लाया जा रहा है।

https://www.tv9hindi.com/india/delhi-police-man-arrested-in-karnataka-1100-emails-across-country-threat-fake-bomb-blasts-3734499.html

Share
Exit mobile version