Site icon Voice Of Truth

अगर गोली चलेगी तो गोला दागा जाएगा- पीएम मोदी की पाक को चेतावनी

अगर गोली चलेगी तो गोला दागा जाएगा- पीएम मोदी की पाक को चेतावनी

India-Pakistan Tension: भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच भारत ने पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया है, इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने की पाक की आतंकी हरकतों को देखते हुए पाकिस्तान की चेतावनी देते हुए कहा- अगर गोली चलेगी तो गोला दागा जाएगा, ऑपरेशन जारी है। इससे तो ये साफ हो चला है कि पीएम मोदी ने भारतीय सेना को खुली छूट दे रखी है।

Read More: ब्रह्मोस मिसाइल भारत के लिए ब्रह्मास्त्र, आज हुआ उद्घाटन, जानें खासियत

पाकिस्तान को पीएम की सीधे चेतावनी

आपको बताते चले कि भारत ने पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। इसके साथ ही पाकिस्तान दर्जनों एयरबेस ध्‍वस्‍त कर दिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्मी को साफ संदेश दिया है कि अगर पाकिस्तान से कोई और गोली चलेगी, तो भारत गोला दागेगा। वहीं सरकारी सूत्रों की मानें तो ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और यदि पाकिस्तान ने कोई और हमला किया, तो भारत जवाबी कार्रवाई करेगा। भारत का कहना है कि कश्मीर पर हमारी स्थिति साफ है। यदि पाकिस्तान ने कोई और हमला किया, तो भारत जवाबी कार्रवाई करेगा। अगर वे फायर करेंगे, हम फायर करेंगे, और अगर वे अटैक करेंगे, हम अटैक करेंगे।

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 6-7 मई की आधी रात को पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर हमला कर उसे तबाह कर दिया।
भारत ने आतंकी के 9 ठिकानों को एकसाथ निशाना बनाया था, इस हमले में करीब 100 आतंकी मारे गए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने 7-8 मई रात को भारत पर हमले की कोशिश की मगर भारत ने पाक के हमले को नाकाम कर दिया।

https://www.tv9hindi.com/india/pm-modi-gave-clear-directions-on-operation-sindoor-wahan-se-goli-chalegi-yahan-se-gola-chalega-india-pak-tension-3283521.html

जेडी वैंस – विध्वंसक नतीजा होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी बैंस ने कहा था क‍ि पाकिस्तान ने कार्रवाई की तो विध्वंसक नतीजा होगा। इसके बाद पाक‍िस्‍तान ने ड्रोन हमले किए, जिसके जवाब में 9/10 की सुबह को पाकिस्तान में भारतीय सेना ने वही किया।

भारत ने क्यों नहीं किया सीजफायर शब्द का इस्तेमाल?

‘संघर्ष विराम’ का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया, इस पर सरकारी सूत्रों ने कहा- “ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है। हम एक नए सामान्य दौर में हैं,
इसीलिए हम ‘समझ’ और गोलीबारी रोकने जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। दुनिया को इसे स्वीकार करना होगा। पाकिस्तान को यह स्वीकार करना होगा, यह हमेशा की तरह नहीं चल सकता।”

भारतीय सेना की तैयारी

इसके साथ ही, भारतीय सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सेना कमांडरों को किसी भी उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की पूरी छूट दे दी है। सूत्रों के मुताबिक-जनरल द्विवेदी ने कहा- समझौते के किसी भी उल्लंघन के खिलाफ काइनेटिक डोमेन में जवाबी कार्रवाई के लिए आर्मी कमांडरों को पूरी छूट है। यह फैसला पाकिस्तान की किसी भी आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए है।

https://hindi.news18.com/news/nation/operation-sindoor-pm-modi-clearer-message-to-indian-army-if-pakistan-fire-we-retaliate-ws-l-9234191.html

Share
Exit mobile version