Voice Of Truth

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का पीएम ने लिया जायजा, दुर्घटना पर दुख किया व्यक्त

Plane Crash: अहमदाबाद शहर का मेघानीनगर इलाका में विमान दुर्घटनास्थल का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दुर्घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने सभी मामलों का जायजा लिया इसके साथ ही अस्पताल पहुंच कर घायलों से भी मुलाकाल और उनका हालचाल जाना, जैसा कि आप सभी जानते है बीते दिन हुए विमान हादसे से पूरा देश में शोक लहर छाई हुई हैं।

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का पीएम ने लिया जायजा, दुर्घटना पर दुख किया व्यक्त

Read More: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट मंजूर, जानें क्या है लाभ

घटनास्थल का बारीकी से जायजा – पीएम

विमान हादसे से पूरे देश में शोक लहर छाई हुई इसी दौरान पीएम मोदी ने घायलों से मुलाकाल और उनका हालचाल जाना इसके साथ ही दुर्घटना में एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति रमेश विश्वास से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बताते चले कि पीएम मोदी ने विमान दुर्घटना बाद पल-पल पर अपनी नजर बनाई हुई हैं।

बताते चले कि इस विमान दुर्घटना पर नजर बनाए रखने के लिए पीएम मोदी के साथ केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और कई शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया।

गृह मंत्री ने जांच के दिए आदेश

इसके साथ ही विमान दुर्घटना के बाद कल शाम गृह मंत्री अमित शाह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। इस बीच विमान हादसे की जांच भी तेज हो गई है। सरकार ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई है।

विमान दुर्घटना पर पीएम हुए भावुक बोले

गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में कई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं।
विमान दुर्घटना में हुई क्षति को देखने के बाद पीएम मोदी ने कहा- “आज अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।”

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। जिसको लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कहा- “अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं। इतने सारे लोगों की अचानक और दिल दहला देने वाली क्षति को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। हम उनके दुख को समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके पीछे जो खालीपन रह गया है, उसे आने वाले कई सालों तक महसूस किया जाएगा। ओम शांति।”

पीएम ने आगे कहा- ” अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बाद घायल हुए लोगों से मुलाकात की, जिसमें एकमात्र जीवित बचा व्यक्ति भी शामिल है और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में हम उनके और उनके परिवारों के साथ हैं। पूरा देश उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।” उन्होंने लिखा, “आज अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल का दौरा किया। त्रासदी का दृश्य दुखद है। उन अधिकारियों और टीम से मुलाकात की जो घटना के बाद से अथक परिश्रम कर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है।”

जानें विमान दुर्घटना के यात्री

गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर में एयर इंडिया का विमान 786 उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। विमान में चालक दल के 12 सदस्य सहित कुल 242 यात्री सवार थे। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी निधन हो गया। बताते चले कि विमान में सवार यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। इस हादसे में भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास ही जीवित बचे है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विजय रुपाणी के निधन पर पीएम ने किया उन्हें याद

बताते चले कि इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी निधन हो गया। जिसको लेकर पीएम मोदी ने उनके परिवार मुलाकात भी की और पोस्ट कर कहा- “यह कल्पना से परे है कि विजयभाई हमारे बीच नहीं हैं। मैं उन्हें दशकों से जानता हूँ। हमने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, जिसमें सबसे चुनौतीपूर्ण समय भी शामिल है। विजयभाई विनम्र और मेहनती थे, पार्टी की विचारधारा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध थे। पद पर बढ़ते हुए, उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियाँ संभालीं और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगन से काम किया।”

उन्हें जो भी भूमिका सौंपी गई, उसमें उन्होंने खुद को प्रतिष्ठित किया, चाहे वह राजकोट नगर निगम में हो, राज्यसभा सांसद के रूप में हो, गुजरात भाजपा अध्यक्ष के रूप में हो या राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में हो। जब वे गुजरात के सीएम थे, तब भी मैंने और विजय भाई ने बहुत काम किया था। उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए, जिनसे गुजरात की विकास दर में वृद्धि हुई, खास तौर पर ‘जीवन की सुगमता’ को बढ़ावा मिला। हमारे बीच हुई बातचीत हमेशा याद रहेगी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।

Share
Exit mobile version