Site icon Voice Of Truth

मिडिल ईस्ट तनाव के चलते एयर इंडिया की 22 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

मिडिल ईस्ट तनाव के चलते एयर इंडिया की 22 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

मिडिल ईस्ट तनाव के चलते एयर इंडिया की 22 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

दिल्ली : टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच अपनी अमेरिका और यूरोप जाने वाली 22 और उड़ानों को रविवार को रद्द करने की घोषणा की।

Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखें ज्योतिष: जानें मंगली दोष क्या है

उड़ानें रद्द रहेंगी- एयर इंडिया

बताते चले कि एयरलाइंस ने सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्मों एक पर बताया कि उसकी दिल्ली से Birmingham, Amsterdam, Zurich, Milan, Vienna और Copenhagen जाने वाली एक-एक उड़ानें रद्द रहेंगी।

इसके अलावा दिल्ली से London (Heathrow) जाने वाली दो उड़ानें और Frankfurt जाने वाली एक उड़ान रद्द रहेगी। मुंबई से London (Heathrow) जाने वाली एक उड़ान भी रद्द रहेगी। इन सभी मार्गों पर वापसी की उड़ानें भी रद्द करने की उसने घोषणा की है।

इससे पहले, एयरलाइंस ने शनिवार को बताया था कि दिल्ली से लंदन के हिथ्रो हवाई अड्डे जाने वाली उसकी दो उड़ानें 01 मार्च को रद्द रहेंगी। इसके अलावा Mumbai से London (Heathrow) जाने वाली एक, Amritsar-London (Gatwick) जाने वाली एक, Delhi-New York (JFK) के एयरपोर्ट पर जाने वाली एक, Mumbai-New York (JFK) एयरपोर्ट पर जाने वाली एक, Mumbai से अमेरिका के Newark जाने वाली एक और Delhi से वियना के रास्ते Chicago जाने वाली एक उड़ान रद्द रहेगी।

Vienna के रास्ते Delhi से Toronto जाने वाली दो उड़ानें और Delhi तथा Mumbai से Frankfurt जाने वाली एक-एक उड़ानें भी रद्द करने की उसने घोषणा की थी। Delhi से France की राजधानी Paris जाने वाली दो उड़ानें भी रद्द कर दी गयी थी।

Read More: तेहरान हमले में खामेनेई की मौत, ईरान ने दी पलटवार की धमकी

अमेरिका और इजरायल हमले के उड़ाने रद्द

अमेरिका और इजरायल द्वारा एक संयुक्त सैन्य अभियान में 28 फरवरी की सुबह किये गये हमले के बाद पश्चिम एशिया में बनी नयी भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच एयर इंडिया ने इन उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है। ये सभी उड़ानें पश्चिम एशिया के ऊपर से होकर गुजरने वाली हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 11 पश्चिम एशियाई देशों की सूची जारी करते हुए विमान सेवा कंपनियों को 02 मार्च तक इनके हवाई क्षेत्र से उड़ान न भरने की सलाह दी है।

https://www.airindia.com

Share
Exit mobile version