Voice Of Truth

अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू, जान लें यह जरूरी निर्देश

Amarnath Yatra Registration 2025: शिव भक्तों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है, आज यानी कि सोमवार 14 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। आपको जानकर खुशी होगी इस बार अमरनाथ की यात्रा 29 जून से 19 अगस्त 2025 तक चलेगी। ऐसे में जिन श्रद्धालुओं को अमरनाथ यात्रा का लाभ उठाना है वे अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट www.jksasb.nic.in पर जा कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू, जान लें यह जरूरी निर्देश

Read More: ALERT! साइबर ठगों ने Golden Triangle से की 160 करोड़ की ठगी, ED ने किया खुलासा

अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू

बताते चले कि पौराणिक मान्यताों के अनुसार, भगवान शिव इस गुफा में श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन आए थे। इस लिए अमरनाथ की यात्रा इन दिनों बेहद ही खास मानी जाती हैं। अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jksasb.nic.in पर जाना होगा। जहां पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। ये रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 14 अप्रैल से शुरू हो गया है।

मान्यता के अनुसार अमरनाथ यात्रा हर साल गर्मियों में होती है इसका इतिहास बहुत पुराना है, कथाओं में कहा गया है कि भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर कथा इसी पावन अमरनाथ गुफा में सुनाई थी। तभी से यह यात्रा धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। वहीं इस यात्रा के लिए सरकार हर साल रजिस्ट्रेशन खोलती है, जिसमें कई सारे श्रद्धालु भाग लेते हैं। ठीक इसी तरह इस साल 2025 की अमरनाथ यात्रा के लिए सरकार ने 14 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं।

अमरनाथ यात्रा की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें

अमरनाथ यात्रा 2025 कब से शुरू होगी?

इस साल अमरनाथ की यात्रा 25 जुलाई 2025 से शुरू होगी और यात्रा समाप्त 19 अगस्त को होगा। 25 जुलाई से भक्तगण बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अपनी यात्रा आरंभ करेंगे। बाबा बर्फानी के दर्शन से हजार गुना पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। बता दें अमरनाथ में शिवलिंग का निर्माण गुफा की छत से टपकती पानी की बूंदों से होती है। बर्फ से बने शिवलिंग के कारण ही इसे ‘बाबा बर्फानी’ कहते हैं।

वहीं यात्रियों को अपने साथ अपना एक हेल्थ सर्टिफिकेट भी साथ रखना होगा। आपको बता दें किसी भी प्राइवेट डॉक्टर का सर्टिफिकेट मान्य नहीं होगा।
बता दें कि गर्भवती महिलाएं, 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 13 साल से कम उम्र के बच्चे अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन ऐसे करें

अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करना चाहते तो सरकार की ओर से आपको ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी जाती है। इसके लिए आपको बैंक से यात्रा के फॉर्म लेने होंगे। जो कि पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, यस बैंक और एसबीआई बैंक की शाखाओं पर आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। वहीं पर आप अपना मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं और यात्रा का परमिट ले सकते हैं। मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको SASB की वेबसाइट पर अधिकृत डॉक्टर्स और अस्पताल की लिस्ट मिल जाएगी। आपको बता दें किसी भी प्राइवेट डॉक्टर का सर्टिफिकेट मान्य नहीं होगा।

Share
Exit mobile version