Voice Of Truth

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम लला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन-पूजन

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम लला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन-पूजन

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम लला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन-पूजन
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम लला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन-पूजन

अयोध्या: गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले संकटमोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। उन्होंने श्रीराम मंदिर परिसर के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।

Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में सीखे ग्रह और रोग का संबंध

सीएम ने किया राम लला का दर्शन

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत संकटमोचन हनुमानगढ़ी मंदिर से की। उन्होंने यहां विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। यहां से निकल कर मुख्यमंत्री श्रीराम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीरामलला के दर्शन किए, आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया।

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम लला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री ने संतों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री यहां सबसे पहले महंत प्रेमदास जी महाराज से मिले। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अन्य संतों से भी मिलकर उनका हालचाल जाना।

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम लला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन-पूजन

इससे पहले मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन पर रामकथा पार्क हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री/कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, अमित सिंह चौहान, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय आदि मौजूद रहे।

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ayodhya-cm-yogi-adityanath-worship-at-ram-mandir-and-hanuman-garhi-temple-in-ayodhya-23588513.html

Share
Exit mobile version