Voice Of Truth

बारामती में विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का हुआ निधन

दिल्ली : महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की एक विमान हादसे में मौत हो गई। बताते चले कि बारामती विमान हादसे में अजीत पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

नागरिक उड्डयन के अधिकारी ने बताया मामला

बारामती में विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का हुआ निधन

वहीं दर्दनाक हादसे को लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के एक शीर्ष अधिकारी ने मीडिया को बताया कि विमान में चालक दल के दो सदस्य और तीन यात्री सवार थे। रनवे पर उतरते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गयी। हादसे में सभी पांच सवारों की मौत हो गयी। यह वीएसआर वेंचर्स का छोटा लीयरजेट विमान था। जानकारी के मुताबिक, विमान मुंबई से बारामती जा रहा था। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Read More: UGC नियमों पर BJP में बगावत, लखनऊ में 11 पदाधिकारियों का इस्तीफा

पीएम मोदी ने जताया दुख

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के बारामती में हुई दुखद विमान दुर्घटना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने इस घटना को अत्यंत चौंकाने वाला और दुखद बताते हुए दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा – वह बारामती में हुई इस दुखद हवाई दुर्घटना से अत्यंत दुखी हैं।

https://www.abplive.com/videos/news/ajit-pawar-plane-crash-how-did-the-baramati-plane-crash-happen-the-truth-is-revealed-baramati-plane-crash-3081101/amp

Share
Exit mobile version