Voice Of Truth

भारतीय नौसेना ने जारी किया अग्निवीर एडमिट कार्ड, आधिकारिक वेबसाइट पर देखे

Indian Navy Agniveer SSR/MR Admit Card 2025 Released: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती 2025 के तहत सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) और मैट्रिक रिक्रूट (MR) के स्टेज-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिसे जिसे उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट agniveernavy.cdac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

भारतीय नौसेना ने जारी किया अग्निवीर एडमिट कार्ड, आधिकारिक वेबसाइट पर देखे

एडमिट कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट जारी

आपको बतादें कि भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती 2025 SSR/MR स्टेज-2 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, ऐसे में जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल रहे हैं, वे अब स्टेज-2 में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट agniveernavy.cdac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स फॉलो करें।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://agniveernavy.cdac.in/ के जरिए भी भारतीय नौसेना SSR, MR का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं।

Read More: AC पर्यावरण और सेहत दोनों कर रही खराब, जानें कैसे

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

किन उम्मीदवारों को मिला मौका?

जिन अभ्यर्थियों ने 22 मई से 26 मई 2025 के बीच आयोजित अग्निवीर SSR और MR की लिखित परीक्षा पास की है, वे अब अगले चरण यानी स्टेज-2 के लिए पात्र माने गए हैं। इस चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल एग्जाम शामिल होंगे, इन सभी में सफल उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह मिलेगी।

क्यों जरूरी है स्टेज-2 चरण?

बताते चले कि स्टेज-2 भर्ती प्रक्रिया का अहम हिस्सा है, जहां उम्मीदवारों की फिजिकल फिटनेस और दस्तावेजों की सटीकता को परखा जाता है। अग्निवीर योजना के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को न केवल तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा, बल्कि उन्हें देश सेवा का गौरव भी मिलेगा।

Read More: BSNL Q-5G FWA सर्विस लॉन्च, जानें BSNL की सुविधा और ऑफ़र

स्टेज-2 की तारीख, स्थान और निर्देश एडमिट कार्ड में साफ-साफ लिखे होंगे। इसलिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड ले जाना अनिवार्य है, साथ ही परीक्षा स्थल पर समय से पहुंचना जरूरी है।

Share
Exit mobile version