Voice Of Truth

भीषण गर्मी से हैं परेशान, तो इन जगहों का बनाएं प्लान

Summer Tourist Places: देश में बढ़ रही भीषण गर्मी के चलते कई हिस्सों में तापमान 45 से 50 डिग्री तक पहुंच गया हैं, ऐसे में भीषण गर्मी से बचने के लिए गर्मी की छुट्टियों में घूमने और दर्शन करने के लिए जाते हैं। 

the voice of hind-भीषण गर्मी से हैं परेशान, तो इन जगहों का बनाएं प्लान

ऐसे में अगर आप कहीं का प्लान बना रहे है तो आप इन जगह पर जानें का हमसे आईडिया ले सकते है और भीषण गर्मी से बच कर इन जगह का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही आप पर्यावरण से भी जूड़ सकते हैं। तो आईये जानते हैं ठंडी और खुबसुरत जगहों के बारें में…

हिमाचल प्रदेश

आप घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश चुन सकते है। जहाँ आप जून की भीषण गर्मी में घूम सकते हैं। आप यहां की जूड़ी जगह शिमला, मनाली जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर जा सकते हैं, या फिर हिमालय की तलहटी में छोटे शहरों और गांवों में भी घूम सकते हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में ट्रेकिंग, कैंपिंग और मछली पकड़ने जैसी चीजों से इन्जॉय कर सकते हैं।

केदारनाथ

भीषण गर्मी के समय में केदारनाथ भगवान के पट खुल जाते है, यह केदारनाथ घाटी में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच स्थित है। यहां का तापमान भी गर्मियों में 10°C से 25°C तक रहता है। यहां की यात्रा के लिए अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर का समय सबसे अच्छा होता है।

बद्रीनाथ

बद्रीनाथ भगवान विष्णु को समर्पित है। यहां पर दर्शन करने के लिए हर साल भक्तों की भीड़ जाती हैं, यह स्थल हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच स्थित है। बात करें यहां के तापमान की तो यहां का तापमान गर्मियों में 10°C से 25°C तक रहता है।

अमरनाथ

अमरनाथ का दर्शन करने के लिए हर साल गर्मी में पट खुल जाते है। यहां बाबा शिव के दर्शन करने के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा रहता हैं। भीषण गर्मी में भी यहां का तापमान गर्मियों में 15°C से 25°C तक रहता है। यहां बाबा महादेव के दर्शन के साथ प्राकृति की भी सुंदरता देखने को मिलती हैं।

उत्तराखंड

उत्तराखंड में घूमने के लिए इन खूबसूरत राज्य में भी जून में घूम सकते हैं। इसके लिए आप ऋषिकेश, मसूरी और नैनीताल,गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। माना जाता है कि गंगोत्री गंगा नदी का उद्गम स्थल है और यमुनोत्री यमुना नदी का उद्गम स्थल है। ये दोनों स्थान हिमालय की गोद में स्थित हैं और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं।

मसूरी लेक

मसूरी-देहरादून रोड पर स्थित मसूरी लेक एक छोटी लेकिन खूबसूरत झील है जहाँ आप बोटिंग के मज़े उठा सकते हैं। यहाँ का ठंडा पानी और सुहावना मौसम आपकी यात्रा को सुखद बना देगा। यहां की खुबसुरती आपके मन को मोह लेगी।

वैष्णो देवी

जम्मू वैष्णो देवी हिंदुओं के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। जहां के दर्शन के लिए भक्त तो 12 मास आते हैं। मगर गर्मी के समय यहां भक्तों का जमावड़ा लगा रहता हैं।
यहां का मौसम गर्मियों में 25°C से 35°C तक रहता है।

फूलों की घाटी

उत्तराखंड में फूलों की घाटी धरती पर स्वर्ग है और इसके द्वार केवल जून से अक्टूबर तक खुलते हैं। जैसे ही आप सुरम्य घाटी में प्रवेश करते हैं, आप रंगों और सुगंधों का में 
मोहित हो जाएंगे। घाटी में तरह-तरह के फूल खिलते है यहां के नजारा देख कर आपको स्वर्ग का अनुभव होगा।

तवांग  

तवांग से बेहतर गर्मी में रोमांटिक जगह और कोई नहीं होगी। यहां कि प्रकृति की सैर और स्कीइंग से लेकर ट्रैकिंग तक, तवांग में आनंद लेने के लिए कई गतिविधियाँ हैं। यदि आप मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत पाने के लिए किसी जगह की तलाश कर रहे हैं तो जून के महीने में अपने यात्रा मित्रों के साथ घूमने के लिए यह एक आदर्श स्थान है।

लद्दाख

भीषण गर्मी में घूमने के लिए आप लद्दाख की जगह चुन सकते हैं। यहां का मौसम सुहावना होता है और आसमान साफ होता है। आप बर्फ से ढके पहाड़ों, शांत झीलों और प्राचीन मठों के शानदार दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। 

Share
Exit mobile version