Site icon Voice Of Truth

NDA गठबंधन की प्रचंड जीत: बिहार में फिर खिला कमल

NDA गठबंधन की प्रचंड जीत: बिहार में फिर खिला कमल

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दो चरण मतदानों की आज गिनती हो गई है साथ ही यह भी पता चल गया है कि आखिर बिहार में किसकी जीत का झंडा लहरने वाला हैं।

Read More: बिहार चुनाव 2025: कल सुबह 8 बजे से मतगणना की गिनती शुरू

क्योंकि बिहार की जनता ने अपना कीमती और बहुमत वोट देकर सरकार चुन ली है, जैसा कि आप जानते है वोटों की गिनती अभी भी जारी है, मगर मतगणना के रुझानों में एनडीए सरकार की दमदार वापसी हो रही है। बताते चले कि नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की बढ़त 200 पार हो गई है। वहीं, तेजस्वी यादव वाला गठबंधन 34 तक ही पहुंच पाया है और कांग्रेस पांच पर ही लटक गई है। वहीं NDA की जीत को लेकर बीजेपी के सभी नेताओं ने बधाईयां देना शुरू कर दिया है, तो आइये जानते है किन सीटों पर बीजेपी है आगे…

जानें किन सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार है आगे-

पीएम मोदी बोले- सुशासन की जीत हुई

बताते चले कि बिहार चुनाव 2025 में एनडीए की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- यह सुशासन, विकास, जन-कल्याण और सामाजिक न्याय की जीत है। उन्होंने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए इसे “ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जनादेश” बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- यह प्रचंड समर्थन NDA को जनता की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्पों के साथ काम करने की शक्ति देता है। आने वाले समय में हम बिहार के विकास, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले।

Read More: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग जोरों पर, दोपहर तक 47.62% मतदान

मैं NDA के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं! बिहार में सुशासन की जीत हुई है, विकास की जीत हुई है, जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है, सामाजिक न्याय की जीत हुई है।

बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में NDA को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।

बीजेपी का बिहार के लिए सपना-राजनाथ

इसके साथ ही बीजेपी के जीत पर रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा-” बिहार विधानसभा चुनावों में NDA की भव्य और अभूतपूर्व विजय ने बिहार प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के चुनावी इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिख दिया है। यह विकास की राजनीति की एक ऐतिहासिक जीत है। इस बार के चुनावों में NDA को मिलने वाला तीन चौथाई बहुमत प्रधानमंत्री @narendramodi के प्रेरणादायी नेतृत्व, उनकी विश्वसनीयता तथा सुशासन और विकास की राजनीति में जनता के अटूट भरोसे का प्रमाण है। प्रधानमंत्री जी को इस महाविजय की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ।

बिहार की जनता ने जो ऐतिहासिक जनादेश NDA को दिया है, उसके लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूँ। यह जनादेश हमें और अधिक निष्ठा, सेवा-भाव और दृढ़ संकल्प के साथ बिहार की सेवा करने की प्रेरणा देता है। NDA गठबंधन की प्रचंड विजय में प्रदेश के मुख्यमंत्री @NitishKumar के अनुभवी नेतृत्व और उनकी प्रशासनिक दक्षता का भी पूरा योगदान है।

इस जीत पर मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई देता हूँ, जिन्होंने अपने परिश्रम और समर्पण से इस बड़ी जीत को हासिल किया है। इस जीत के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष @JPNadda, उपमुख्यमंत्री @samrat4bjp, @VijayKrSinhaBih और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष @DilipJaiswalBJP को भी बधाई!”

Read More: बिहार चुनाव: पहले चरण में 1314 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद

बीजेपी बिहार ने X पर लिखा- बिहार की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद! आपके विश्वास ने एक बार फिर साबित कर दिया- NDA ही बिहार का भरोसा, NDA ही बिहार का भविष्य।

गृहमंत्री बोले- बिहारवासी की जीत है..

दूसरी ओर गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर NDA की जीत पर बधाई देते हुए लिखा- बिहार वासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है।

बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है। यह ‘विकसित बिहार’ में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है।

जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएँ, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा। जनता अब सिर्फ और सिर्फ ‘Politics of performance’ के आधार पर जनादेश देती है। @narendramodi जी,@NitishKumar व NDA के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ। साथ ही, अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के @BJP4Bihar के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूँ।

Read More: राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ आरोप, बीजेपी का मुंहतोड़ जवाब

मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को आश्वस्त करता हूँ कि जिस आशा और विश्वास के साथ आपने NDA को यह जनादेश दिया है, मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार उससे अधिक समर्पण से उसे पूरा करेगी। ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक ‘बिहार भूमि’ की जनता को कोटि-कोटि नमन।

बिहारवासियों द्वारा NDA को यह प्रचंड जनादेश, बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की NDA की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है। पिछले 11 सालों में मोदी जी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य किए और नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से बाहर निकालने का काम किया। यह जनादेश ‘विकसित बिहार’ के संकल्प के लिए है।

जेपी नड्डा ने जीत की दी बधाई

Jagat Prakash Nadda ने बिहार की जीत पर लिखा- बिहार के जनता के बहुत-बहुत प्रणाम। जय सिया राम..बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है।

यह प्रचंड बहुमत इसका प्रमाण है कि बिहार के हमारे भाई-बहनों ने महागठबंधन के जंगलराज और भ्रष्टाचार को पूर्णत: नकारकर NDA के सुशासन, स्थिरता और विकास के आयामों को स्वीकारा है। यह अभूतपूर्व जनादेश ‘विकसित बिहार – विकसित भारत’ के हमारे संकल्प को साकार स्वरूप प्रदान करेगा। इस ऐतिहासिक विजय हेतु NDA दलों के सभी सदस्यों और @BJP4Bihar के समर्पित एवं कर्मठशील कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ व बिहार वासियों का अभिनंदन करता हूँ।

https://www.abplive.com/elections/bihar-election-result-2025-pm-modi-first-reaction-nda-nitish-kumar-victory-of-social-justice-3043848

Share
Exit mobile version