Voice Of Truth

नितिन नबीन बने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, बधाई का लगा ताता

Bharatiya Janata Party: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनने के साथ ही बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के संसदीय बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी।

Read More: पंकज चौधरी बने यूपी BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी में दिखा जोश

नितिन नबीन को मिली सभी की बधाई

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X हैंडल पर अपने एक पोस्ट में नितिन नबीन को नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी नितिन नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी है। इसके साथ नितिन नबीन को सोशल मीडिया पर बधाई देने का तांता लग गया है।

नितिन नबीन बने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, बधाई का लगा ताता

पीएम मोदी ने दी खास अंदाज में बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर अपने बधाई संदेश में लिखा- ” नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है।

वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई। उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगन से काम किया है। वह अपने विनम्र स्वभाव और ज़मीनी काम करने के तरीके के लिए जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूत करेगा। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई।”

Read More: कैबिनेट की बैठक में तीन फैसले मंजूर, जनगणना, COAL Setu और MSP

जानें क्यों मिली नबीन को जिम्मेदारी

आपको ज्ञात होगा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। तब से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कयास लगने लगे थे। नड्डा 2020 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे। बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष उनका कार्यकाल जून 2024 तक था। नबीन को यह जिम्मेदारी पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को धार देने में उनकी भूमिका को देखते हुए दी गयी है। उनकी नियुक्ति को बिहार की राजनीति में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है।

नितिन नबीन से सधेगी जातीय समीकरण

भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के नाम की घोषणा के साथ ही उन तमाम अटकलों पर भी विराम लग गया है। जिनमें कई दिग्गज नेताओं के नाम की संभावनाएं जताई जा रही थी। नितिन नबीन की नियुक्ति को लेकर भाजपा ने जातीय समीकरण भी साधने की कोशिश की है। बताते चले कि भाजपा के नए अध्यक्ष कायस्थ समुदाय से आते हैं। इस समुदाय से बीजेपी में शीर्ष पद पर कई नेताओं को लाने की बात लंबे समय से चल रही थी। साथ ही आने वाले पश्चिम बंगाल और 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन की अहम भूमिका हो सकती है।

नितिन नबीन की पहचान

जानकारी के मुताबिक नितिन नबीन की बिहार में काफी मजबूत पकड़ है। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की अधिक सीटें लाने में उनका खास योगदान रहा है। वह इस बार लगातार पांचवीं बार बिहार विधानसभा चुनाव जीते हैं। एक बार फिर वह मंत्री बने हैं। वर्तमान में वह बांकीपुर विधानसभा से विधायक हैं। नितिन नबीन सिन्हा कायस्थ समुदाय से आते हैं और दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को भारी अंतर से हराया था। पुष्पम प्रिया चौधरी भी इस चुनाव में भारी अंतर से हार गईं। वह भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव भी थे।

नितिन नबीन कब-कब मंत्री रहे?

https://hindi.news18.com/news/nation/neither-any-cm-nor-any-state-president-bjp-makes-nitin-nabin-youngest-president-breaking-record-ws-ln-9962627.html

Share
Exit mobile version