Voice Of Truth

सी. जोसेफ विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, TVK को मिली बधाईयां

सी. जोसेफ विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, टीवीके को मिली बधाईयां

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय लिखते हुए, नवगठित पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) के संस्थापक और अभिनेता-राजनेता सी. जोसेफ विजय ने रविवार को राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने इस राज्य में कई दशकों से शासन की बागडोर संभालने वाले दलों द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और अन्नाद्रमुक को हरा कर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए इन दोनों पार्टियों के लगभग 60 साल पुराने एकाधिकार को समाप्त कर दिया।

Read More: पीएम मोदी ने लिया माखनलाल सरकार का आशीर्वाद, भावुक हुआ परिवार

शपथ ग्रहण में शामिल मंत्री

सी. जोसेफ विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, टीवीके को मिली बधाईयां
सी. जोसेफ विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, टीवीके को मिली बधाईयां

रविवार सुबह करीब दस बजे, जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित एक सादे समारोह में, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय और उनके पहले मंत्रिमंडल के नौ सदस्यों पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रियों में टीवीके महासचिव एन. आनंद, आधव अर्जुन, के.ए. सेनगोटियां डॉ. के.जी. अरुणराज, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मल कुमार, राजमोहन, डॉ. टी.के. प्रभु और सुश्री एस. कीर्तना शामिल हैं। इन सभी ने तमिल भाषा में ईश्वर के नाम पर शपथ ग्रहण की।

जब विजय को शपथ के लिए आमंत्रित किया गया और उन्होंने इन शब्दों के साथ शपथ लेना शुरू किया: “मैं, सी. जोसेफ विजय…” तो इस दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका ज़ोरदार स्वागत किया। चौंकाने वाली बात यह थी कि श्री विजय ने परंपरागत तमिल पोशाक के बजाए काले रंग की पैंट, सफेद पूरी आस्तीन वाली शर्ट और काले रंग का कोट पहना।

Read More: पश्चिम बंगाल में शुरू हुआ भाजपा का नया अध्याय

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को टीवीके के संस्थापक और अभिनेता-राजनेता सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने राज्य सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करने का वादा किया।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- “तिरु सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।” उन्होंने यह भी कहा, “केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।”

सी. जोसेफ विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, टीवीके को मिली बधाईयां

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दी बधाई

तमिलनाडु में टीवीके सरकार बनने पर खरगे ने दी बधाई, कहा- सामाजिक न्याय, आत्मसम्मान के विचारधारा की जीत…कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में थलापति विजय के मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने पर उन्हें, तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) और पूरे प्रगतिशील गठबंधन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

खरगे ने रविवार को अपने संदेश में कहा कि इस सरकार का गठन आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और तर्कशील विचारधारा की स्थायी ताकत को फिर से स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि ये वही मूल्य हैं जिन्होंने लंबे समय से तमिलनाडु की राजनीतिक और सामाजिक चेतना को परिभाषित किया है। यह विरासत पेरियार और के कामराज जैसे महान नेताओं द्वारा गढ़ी गई थी।

उन्होंने कहा- तमिलनाडु के लाखों लोगों, विशेष रूप से आकांक्षी युवाओं ने टीवीके पर अपना भरोसा जताया है। खरगे ने विश्वास व्यक्त किया कि विजय के नेतृत्व में ये आदर्श शासन का मार्गदर्शन करते रहेंगे और पूरे देश को प्रेरित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने नई सरकार को जनता की सेवा करुणा, समावेशिता और प्रतिबद्धता के साथ करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए उसके सफल कार्यकाल की कामना की।

राहुल गांधी ने दी बधाई

राहुल गांधी ने बधाई देते हुए कहा –“तमिलनाडु ने अपना चुनाव कर लिया है। एक नई पीढ़ी। एक नई आवाज़। एक नई सोच। श्री विजय को मेरी शुभकामनाएँ—वे तमिलनाडु की जनता की उम्मीदों को पूरा करें।”

https://en.wikipedia.org/wiki/Vijay_(actor)

Share
Exit mobile version