Voice Of Truth

चार धाम की यात्रा में है या बना रहे है प्लान, तो हो जाएं सावधान, जरूर पढ़ें यह निर्देश

Chardham Yatra : चार धाम की यात्रा के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ता जा रहा है। वहीं भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब चार धाम 2024 से जूड़ी बड़ी खबरे सामने आ रही है। यह जानकारी आप सभी के लिए बहुत ही जरूरी है अगर आप यात्रा करने जा रहे है तो या फिर आप अगर यात्रा के रास्ते में है तो यह खबर आप जरूर ही पढ़े।

the voice of hind-  चार धाम की यात्रा में है या बना रहे है प्लान, तो हो जाएं सावधान, जरूर पढ़ें यह निर्देश

मोबाइल पर लगा बैन

दरअसर मिली जानकारी के मुताबिक अब चारों धामों में मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल ले जाने पर बैन लगा दिया गया है। बताते चले कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में मंदिरों के अंदर अब श्रद्धालु अपने मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। इतना ही नहीं अब श्रद्धालु चारों धामों में मंदिर की 200 मीटर की रेंज में भी मोबाइल नहीं ले सकेंगे, क्योंकि इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश उत्‍तराखंड की चीफ सेक्रेटरी राधा रतूड़ी ने जारी किया हैं।

रजिस्ट्रेशन पर लगी है रोक

वहीं अगर आप चारधाम यात्रा के लिए निकल रहे हैं, या निकलने वाले है तो बता दें कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए अभी दो दिन के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए हैं। इसलिए अगर आप भी चारधाम की यात्रा का प्लान बना रहे है तो अभी थम जाएं जब तक भीड़ काबू में ना आ जाएं। क्योंकि की यात्रा में आएं लोग भीड़ बढ़ जाने के कारण कहीं जाम में फंसे हुए हैं, तो वहीं कुछ लोग यात्रा में बढ़ती भीड़ को देखते हुए घर तक वापस भी लौट रहे है।

वहीं चारधाम यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए दो दिन यानि की ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 15 और 16 मई के लिए बंद कर दिए गए हैं। बताते चले कि अभी तक 3 लाख 37 हजार यात्री चार धाम के दर्शन कर चुके हैं। बताते चले कि यह रजिस्ट्रेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में हो रहे थे, जो बढ़ती भीड़ के कारण रोक दिए गए है। जिससे कि श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो। बताते चले कि चारधाम यात्रा के लिए अब तक 27 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।

चार धाम में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था

Note: बतादें कि यह चारधाम यात्रा हैं ना कि कोई पिकनिक स्पॉट है, इसलिए कोशिश करें यहां रील्स ना बनाएं और धाम में हुड़दंग मचाने से बचें।

सचिवालय ने की अधिकारियों से बैठक

वहीं चार धाम के लिए सीएम धामी ने सचिवालय में अहम बैठक बुलाई। जिसमे उन्होंने दिशा-निर्देश जारी किए थे। धामी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली के जिला अधिकारी भी इस बैठक में जुड़े। वहीं इससे पहले सुबह मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा को लेकर जरूरी जानकारी देते हुए मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित लगा दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा- नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं बैठक के दौरान सीएम धामी ने कहा- “श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं। इस दौरान कई लोग ऐसे भी पहुंच रहे जो आस्था नहीं बल्कि केवल घूमने के लिए आ रहे हैं और उनकी कुछ हरकतों की वजह से लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। कहा कि इस बात का विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि यहां आस्था को कोई ठेस न पहुंचाया। धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए।”

Share
Exit mobile version