Voice Of Truth

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर योगी सख्त, अवैध इमारतों पर एक्शन

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर योगी सख्त, अवैध इमारतों पर एक्शन

अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: अलीगंज कोचिंग अग्निकांड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सीएम योगी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की कार्रवाई रिपोर्ट के साथ उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को आज शाम पांच बजे तलब किया है।

Read More: योगी सरकार में 12 हजार महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’!

मुख्यमंत्री ने 1 जनवरी से लेकर अब तक शहर के सभी सात जोनों में जारी किए गए सील नोटिसों की कुल संख्या, उन पर जमीनी स्तर पर हुए अमल और ध्वस्तीकरण (बुलडोजर एक्शन) की पूरी डिटेल मांगी है।

अवैध इमारत कोचिंग पर होगी कार्रवाई

बता दें कि सोमवार को अलीगंज के एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग ने 15 मासूम छात्रों की जान ले ली। अवैध इमारत में कोचिंग के साथ-साथ एक पेट शॉप, क्लीनिक और एनिमेशन सेंटर भी संचालित हो रहा था।

इस दर्दनाक हादसे की चपेट में आने से दुकान में मौजूद कई बेजुबान पालतू जानवर भी जिंदा जल गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ही मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। एक्शन में आई एसआईटी की टीम ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई पूरी कर ली है।

CM योगी ने पीड़ित परिवारों से जान हाल

लखनऊ में अग्नि दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचकर इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए लोगों एवं उनके परिजनों से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना व चिकित्सकों से घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सभी घायलों का समुचित उपचार कुशल चिकित्सकों के नेतृत्व में शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है। इस हृदय विदारक दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं हो सकता। @UPGovt सभी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। इस दुर्घटना में असमय काल-कवलित हुए लोगों के परिजनों को तत्काल ₹05-05 लाख और गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

अलीगंज के बाद अब ठाकुरगंज के इरम स्कूल में लगी भीषण आग

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर योगी सख्त, अवैध इमारतों पर एक्शन
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर योगी सख्त, अवैध इमारतों पर एक्शन

लखनऊ: राजधानी के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से एक और बड़ी खबर आ रही है। यहाँ शेरपुर इलाके में स्थित प्रसिद्ध इरम Iram स्कूल के एक कमरे में अचानक भीषण आग लग गई।

पुलिस और दमकल विभाग ने संभाला

कमरे से तेज लपटें और धुआं उठता देख स्कूल परिसर और आसपास के पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंच गईं।

यह पूरा क्षेत्र लखनऊ विकास प्राधिकरण LDA के प्रवर्तन ज़ोन-7 के अंतर्गत आता है। हाल ही में अलीगंज में हुई बड़ी त्रासदी के बाद प्रशासन बेहद संवेदनशील है और घटना के कारणों की जांच के साथ-साथ स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है।

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-lucknow-coaching-centre-fire-many-deaths-so-far-in-lucknow-coaching-fire-cm-yogi-to-arrive-shortly-lb-30000602.html

Share
Exit mobile version