Site icon Voice Of Truth

कांग्रेस का AI विवाद: पीएम मोदी की मां पर वीडियो से भड़की BJP, नेताओं ने दी कड़ी धमकी

कांग्रेस का AI विवाद: पीएम मोदी की मां पर वीडियो से भड़की BJP, नेताओं ने दी कड़ी धमकी

बिहार: बिहार चुनाव से पहले ही कई अपमान जनक शब्दों के बाद जमकर बवाल मचा हुआ है पहले RJD और कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी की मां को गाली और कई अपमान जनक शब्द बोले गए थे, उसके बाद अब बिहार कांग्रेस के सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी की मां का AI वीडियो बनाकर वायरल किया गया है जिसके बाद एक बार फिर राजनीतिक गलियारा गरमा गया हैं।

Read More: बिहार में मोदी की दहाड़: RJD का अत्याचार, कांग्रेस का वार, मां का अपमान- नहीं सहेंगे..

पीएम की मां का कांग्रेस ने बनाया AI वीडियो

जैसा कि आप सभी जानते है कि बिहार में चुनाव को लेकर कांग्रेस और RJD का दौरा हुआ उस दौरान पीएम मोदी को वोट चोर का डैग देने के साथ ही उनकी मां को भी राजनीतिक में शामिल करते हुए उन पर अपमान जनक शब्द बोले गए साथ ही गाली भी दी गई जिसका विडियो भी सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था जिसपर पीएम मोदी ने भी अपना दुख व्यक्त किया था। वहीं एक बार फिर कांग्रेस की तरफ से AI वीडियो के जरिए उनकी मां का अपमान किया गया है जिस पर अब भाजपा के कई नेताओं ने भी कांग्रेस पर जमकर वार किया हैं।

Read More: मॉरीशस के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पीएम मोदी ने की आर्थिक पैकेज की घोषणा

AI वीडियो पर भाजपा का फूटा गुस्सा

AI वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- प्रधानमंत्री मोदी की मां का जानबूझकर और बार-बार अपमान देश और बिहार की जनता माफ नहीं करेगी। इस वीडियो को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है। वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का कहना है कि उनकी (प्रधानमंत्री मोदी) दिवंगत मां के प्रति अनादर कहां है, मुझे एक शब्द, एक इशारा, कहीं भी दिखाइए जहां आप अनादर देखते हैं।

कांग्रेस के AI वीडियो पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा- कांग्रेस पार्टी बेशर्मी पर उतर आयी है। पहले कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी की मां को गाली दी गयी और अब AI वीडियो बनाकर उनकी मां का अपमान कर रही है। जिस तरह कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की मां का वीडियो बनाया है, जो अब इस दुनिया में भी नहीं हैं उनके बारे में इस तरह का वीडियो बनाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी इससे बाज आए। पूरे देश और बिहार की जनता उस मां के अपमान का बदला जरूर लेगी, जो अब इस दुनिया में भी नहीं हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस वीडियो को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर प्रधानमंत्री की मां का अपमान कर रही है। यह अब गांधी की कांग्रेस नहीं रही, यह गालियों की कांग्रेस बन गयी है।

वहीं, एक अन्य भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा- राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी की मां का अपमान लगातार कर रही है। बिहार की जनता प्रदेश की माताओं और बहनों का मजाक उड़ाने वाली इंडिया गठबंधन को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि यह न केवल असंवेदनशील है, बल्कि यह देखना घिनौना भी है कि एक पार्टी देश के गरीबों से इतनी नफरत करती है। कांग्रेस महिला विरोधी है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री की मां का अपमान निंदनीय है और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी की मां हमारी मां समान हैं।

भाजपा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा- इसे राजनीति का एक नया निचला स्तर बताया। इस AI वीडियो को लेकर जेडीयू ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीति में मानसिक दुराग्रह से पीड़ित है। पितृ पक्ष में AI वीडियो के माध्यम से ऐसी टिप्पणी करना पितर का अपमान माना जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निर्लज्जता की पराकाष्ठा पर पहुंच गई है। यह सीता की धरती है, इस धरती पर मां-बेटी का कोई अपमान करेगा तो उसे बिहार सहन नहीं करेगा।

जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माताजी को पहले इनके मंच से गालियां दी गईं और फिर इनकी इस वीडियो के माध्यम से उनका घोर अपमान किया गया है… कांग्रेस के लिए आने वाला समय बहुत मुश्किल होने वाला है।

पीयूष गोयल ने भी कांग्रेस पर बोला हमला

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा – जनता से हर बार नकारे जाने के बाद हताश कांग्रेस, विकृत मानसिकता के साथ हर दिन घटियापन के नए रिकॉर्ड बनाने पर उतर चुकी है। पार्टी हर दिन नीचता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।’

दिल्ली सीएम भड़की कांग्रेस पर

वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का अपमान नहीं बल्कि हर मां की गरिमा का अपमान किया है। रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा- जनविश्वास खो चुकी कांग्रेस ने राजनीतिक मर्यादाओं की पूरी तरह धज्जियाँ उड़ा दी हैं। पहले सार्वजनिक मंच से माननीय प्रधानमंत्री
@narendramodi जी की स्वर्गीय माता जी का अपमान किया और अब झूठे AI वीडियो के जरिए वही घृणित कृत्य कांग्रेस दोहरा रही है। यह केवल प्रधानमंत्री जी की माँ का नहीं, हर माँ की गरिमा का अपमान है।

यह संयोग नहीं, बल्कि सुनियोजित षड्यंत्र है। राहुल गांधी के इशारे पर ही प्रधानमंत्री जी की पूज्य माता जी को लगातार अपमानित किया जा रहा है। कांग्रेस का यह घृणापूर्ण और ओछा व्यवहार महिलाओं और माताओं के सम्मान का घोर उल्लंघन है।

हमारी संस्कृति में माँ को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है, और कांग्रेस बार-बार इसे आहत कर रही है। भारत की हर माँ का सम्मान सुरक्षित रहना चाहिए। कांग्रेस को अपनी इस नफरत की दुकान को बंद करके, देश की हर माता से माफी माँगनी चाहिए।

Read More: भारतीय वाहन उद्योग दुनिया में पहले नंबर पर पहुंचने की रखता है क्षमता – नितिन गडकरी

गिरिराज सिंह ने दी खुले आम कांग्रेस को धमकी

गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन की एआई-जनरेटेड वीडियो को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला- उन्होंने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू और माउंटबेटन का एआई वीडियो बनाने की चुनौती दे डाली। गिरिराज सिंह ने कहा- ‘यह देखना वाकई दर्दनाक था। धोखेबाज कांग्रेस-आरजेडी के लोगों ने पीएम मोदी की दिवंगत मां का अपमान किया। AI तकनीक के जरिए उन्होंने उनसे ‘हल्की बातें’ कहलवाईं और बहुत घटिया काम किया।’

कांग्रेस को भाजपा की चुनौती

एएनआई से बात करते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘मैं उन्हें चुनौती देता हूं, अगर मैं नेहरू और माउंटबेटन का एआई वीडियो बनाऊं तो वे क्या करेंगे?’ इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- इतिहास गवाह है कि सत्ता के निर्णायक क्षणों में नेहरू देशहित से अधिक एडविना माउंटबैटेन की मोह-माया में उलझे रहे। जब भारत को मज़बूत नेतृत्व चाहिए था, तब वे निजी मोह में बंधकर बार-बार सरेंडर करते रहे। निजी रिश्तों ने राष्ट्रीय हितों को कुचल दिया। एडविना की मोहपाश में जकड़े नेहरू ने भारत की धरती, अस्मिता और भविष्य को बार-बार दांव पर लगाया।

https://ndtv.in/bihar-news/ai-video-of-pm-modi-and-his-mother-bihar-election-bihar-congress-9262530

Share
Exit mobile version