Site icon Voice Of Truth

दिल्ली CM रेखा ने पेश किया विकसित दिल्ली बजट, मुद्दा दिल्ली का होगा विकास

दिल्ली CM रेखा ने पेश किया विकसित दिल्ली बजट

Delhi Budget 2025: दिल्ली की देख रेख के लिए और दिल्ली की बिगड़ी हुई स्थिति में सुधार लाने के लिए आज 26 साल बाद दिल्ली विधानसभा में भाजपा सरकार ने बजट पेश किया हैं। बतादें कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ₹1 लाख करोड़ का बजट पेश किया हैं।

जो पिछले साल से 31.5 प्रतिशत ज्यादा है। इस #ViksitDelhiBudget बजट में बिजली, सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर दिया गया है इसके साथ ही यमुना सफाई और सीवेज प्लांट और अपराधों को रोकने जैसे अहम मुद्दे को पेश किया गया। तो चलिए जानते हैं दिल्ली की विकास के लिए दिल्ली सीएम ने क्या-क्या कदम उठाए हैं।

https://twitter.com/BJP4Delhi/status/1904512088438947862

सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया बजट

https://twitter.com/BJP4Delhi/status/1904419262174753073

आपको बताते चले कि दिल्ली विधानसभा में भाजपा सरकार ने बजट पेश करने के साथ ही आप पार्टी के किए गए मुद्दों का भी जिक्र किया। इस साल दिल्ली सरकार का बजट 1 लाख करोड़ रुपए का होगा। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का यह पहला बजट होगा। जिसको लेकर खुद सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा में ऐलान करते हुए कहा यह बजट पिछले साल की तुलना में 31.5 प्रतिशत ज्यादा है। ऐसे में लोगों के मन सवाल होगा कि आखिर दिल्लीवालों के लिए इस बजट में क्या-क्या है? इसके साथ ही दिल्ली वासियों को दिल्ली सीएम और भाजपा सरकार क्या-क्या तोहफे देने वाली हैं।

https://twitter.com/BJP4Delhi/status/1904484053740388610

पेश किए गए बजट के अहम मुद्दे

https://twitter.com/BJP4Delhi/status/1904464012655649274
https://twitter.com/BJP4Delhi/status/1904460616531673561

प्रदूषण पर सख्त कदम, दिल्ली होगी हरी-भरी

https://twitter.com/BJP4Delhi/status/1904430096015860200
https://twitter.com/BJP4Delhi/status/1904453283088871620

दिल्ली वासियों को मिलेगी सुविधा

https://twitter.com/BJP4Delhi/status/1904445321423233052

दिल्ली वासियों के लिए 100 करोड़ के बजट पेश किया गया है, जिससे 100 झुग्गी झोपड़ी कॉलोनियों में अटल कैंटीन की स्थापना कर जरुरतमंदों को सस्ता और पौष्टिक भोजन प्रदान करेंगे। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य पर 100 अटल कैंटीन खोली जाएंगी, जहां कम कीमत पर पौष्टिक भोजन मिलेगा।

दिल्ली वासियों के लिए हर घर तक साफ पानी पहुंचेगा। सीवर सिस्टम अपग्रेड होगा, जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ₹9,000 करोड़ का आवंटन किया गया है। इससे नई जल पाइपलाइन बिछाई जाएंगी, सीवर लाइनों का विस्तार होगा और हर नागरिक को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50,000 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। स्लम और झुग्गी-झोपड़ी कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

दिल्ली सरकार ने भारत सरकार के 5 लाख के अलावा 5 लाख का टॉप अप करके 10 लाख रूपये का स्वास्थ्य इंश्योरेंस का टॉप अप देने का फैसला किया।

महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को ₹2,500 प्रदान करना हमारी प्रतिबद्धता और संकल्प है। इस उद्देश्य के लिए हमने ₹5,100 करोड़ आवंटित किए हैं, और हम इसे निश्चित रूप से प्रदान करेंगे।

दिल्ली में व्यापारीयों को व्यापारिक गतिविधि चलाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसके लिए हम आज इस सदन में घोषणा करते हैं ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की जायेगी।

SC छात्रों को सशक्त बनाने के लिए हमने बी.आर. अंबेडकर स्टाइपेंड योजना शुरू की है। जिसमें 1 हजार बच्चों को सहायता मिलेगी। इसके लिए हमने 5 करोड़ का फंड रखा है।

सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण योजना 2 के तहत हमने ₹206 करोड़ का फंड आवंटित किया है, जिसमें 1 हजार आंगनबाड़ियों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में परिवर्तित किया जायेगा।

भाजपा और AAP में बहुत है अंतर

https://twitter.com/BJP4Delhi/status/1904431067341127846

दिल्ली वासियों के लिए पेश किए गए आज के इस बजट में दिल्ली सीएम रेखा गु्प्ता कई वादें किए। इसके साथ ही AAP पर निशाना लगाते हुए सीएम रेखा ने कहा- हममें और AAP में बहुत अंतर है। AAP ने वादे किए, हम उन्हें पूरा करेंगे। AAP ने अन्य राज्यों की सरकारों और केंद्र सरकार को गाली दी, हम मिलकर काम करेंगे। AAP ने ‘शीश महल’ बनवाया, हम गरीबों के लिए घर बनाएंगे। AAP ने लाखों रुपये के पॉट टॉयलेट लगाए, हम झुग्गी के लोगों के लिए टॉयलेट बनाएंगे।

https://twitter.com/BJP4Delhi/status/1904452930628936086

इसके साथ ही दिल्ली के लिए AAP पार्टी द्वारा किए गए कार्यों पर सवाल उठाते हुए दिल्ली सीएम ने कहा- दिल्ली हमें इस तरीके से सौंपी गई थी जिसमें कोई इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था। हमारा लक्ष्य दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना है। अब, दिल्ली की चर्चा होगी, लेकिन सिर्फ ट्रैफिक जाम के लिए नहीं। यह मेगासिटी खराब सड़कों, ट्रैफिक जाम और अधूरे प्रोजेक्ट्स के कारण एक अराजक राजधानी बन गई थी। राष्ट्रीय विज्ञापनों पर सरकारी परियोजनाओं से अधिक पैसे खर्च किए गए थे। मैं आज इस सदन में यह बात कहना चाहती हूं कि मैं पीएम मोदी को मिले एक-एक वोट का कर्ज़ चुकाऊंगी। दिल्ली वालों की दीदी रेखा हूं, जनता के हित में काम करके दिखाऊंगी।

https://twitter.com/BJP4Delhi/status/1898973475118989477

इसके साथ ही सीएम रेखा ने कहा- दिल्ली का दिल पुरानी दिल्ली में बसा है। जो भी यहाँ से गुज़रा, उसने इसे लूटा—विदेशी आक्रमणकारी, मुग़ल, अफ़ग़ान, अंग्रेज़ और यहां तक कि पहले के शासक भी। मगर हमारी सरकार दिल्ली के हर गाँव और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में पूरी तरह से समर्पित है और इसको पूर्ण करने के लिए ग्रामीण बोर्ड को बनाया जायेगा। हमारी सरकार का संकल्प है कि विकसित दिल्ली बजट में सिर्फ़ वादे नहीं, बल्कि मजबूत नींव डाली जाएगी। स्मार्ट इंफ्रा, सुगम सड़कें और स्टीम लैस कनेक्टिविटी के साथ अब दिल्ली होगी और अधिक विकसित और सुविधाजनक।

Share
Exit mobile version