Voice Of Truth

दिल्ली में यमुना उफान पर: निचले इलाकों पर बाढ़ का खतरा, रेड अलर्ट जारी

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह खतरे के निशान से करीब आधा मीटर ऊपर पहुंच गया, जिसके चलते निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है साथ ही यह भी जानकारी दी है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से रुक रुककर बारिश हो रही है।

दिल्ली में यमुना उफान पर: निचले इलाकों पर बाढ़ का खतरा, रेड अलर्ट जारी

यमुना के जलस्तर ने पार किया खतरे का निशान

आपको बताते चले कि केंद्रीय जल आयोग के अनुसार आज सुबह आठ बजे दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 205.80 मीटर दर्ज किया गया और यह लगातार बढ़ रहा है। यहां खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है। वहीं दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में बुधवार यानी की 3 सितंबर को भी मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे यमुना का जलस्तर और बढ़ गया हैं।

Read More: केंद्र सरकार का (CAA) पर फैसला, पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यकों को बिना पासपोर्ट-वीजा मिलेगी इजाजत

वहीं दूसरी तरफ हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के साथ राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे हिमाचल और पंजाब में बाढ़ और कई अन्य इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई।

Read More: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे सोनू सूद, लोगों से भी मांगी मदद

दिल्ली में हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

मिली जानकारी की मानें तो दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को हुई भारी बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में यह स्थिति बनी है। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण यमुना नगर जिला स्थित हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

दिल्ली में बारिश के बीच यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ। निचले इलाकों में बाढ़ आई है, यहां राहत बचाव कार्य जारी है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। उधर दिल्ली के बुराड़ी, यमुना बाजार, एमनेस्टी मार्केट, तिब्बती बाजार, बासुदेव घाट जैसे इलाके पानी में डूब गए। आईटीओ छठ घाट जलमग्न है, यमुना खादर, यमुना वाटिका, आसिता जैसे रिवर फ्रंट से जुड़े पार्कों में भी पानी भर गया।

मौसम विभाग ने बताया कहां-कहां बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग ने सवा दो बजे एक्स पर पोस्ट कर बताया – दक्षिण पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शहादरा, मध्य दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज/बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना है। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि पूरे दिल्ली एनसीआर के साथ करनाल, सफीदों, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, झज्जर, फरुखनगर, सोहना, पलवल, नूह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा), शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, सकोटी टांडा, बड़ौत, दौला, बागपत, मेरठ, खेकरा, मोदीनगर, कीथौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलावठी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, भिवाड़ी (राजस्थान) में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।

दिल्ली प्रशासन की लोगों से अपील

यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच दिल्ली में प्रशासन ने बचाव दल एवं अन्य संबंधित एजेंसियां को स्टैंड-बाय मोड में रखा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे यमुना किनारे न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। डूब क्षेत्र में और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को इन इलाकों को खाली करने की चेतावनी दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि यमुना में अब तक सबसे अधिक जलस्तर 208.66 मीटर रहा है जो 13 जुलाई 2023 को दर्ज किया गया था।

https://www.abplive.com/states/delhi-ncr/delhi-ncr-weather-rain-starts-again-in-delhi-noida-and-gurugram-imd-issued-alert-3006276

Share
Exit mobile version