Site icon Voice Of Truth

धुरंधर की ऐतिहासिक कमाई, सीक्वल डेट आउट

धुरंधर की ऐतिहासिक कमाई, सीक्वल की डेट आउट

मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बाजार में 20 दिनों में 607 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ‘धुरंधर’ 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इनके अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे हैं।

Read More: लखनऊ से बोले पीएम: यूपी बना बेहतर कानून-व्यवस्था का मॉडल

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा

धुरंधर का सीक्वल डेट रिलीज

यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है, और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से बनी फिल्म ‘धुरंधर’ भारत में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।

Read More: आरक्षण मुद्दे पर भाजपा नेताओं की खामोशी खतरनाक- कांग्रेस

‘धुरंधर’ को क्रिटिक्स और फैंस दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। अब धुरंधर का सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है।

https://hindi.news18.com/amp/news/entertainment/bollywood-dhurandhar-box-office-collection-day-20-ranveer-singh-sara-arjun-akshaye-khanna-film-crosses-rs-600-crore-mark-in-india-ws-kln-9996285.html

Share
Exit mobile version