Site icon Voice Of Truth

किसान कल करेंगे भारत बंद, प्रशासन की बढ़ी टेंशन, इंटरनेट सेवाओं पर लगी पाबंदी

Kisan Andolan 2.0: दिल्ली में आज किसान आंदोलन का तीसरा दिन हो गया है, मगर आज भी धरती पुत्र किसानों ने हार नहीं मानी है और अपनी मांग को लेकर डटे हुए है।  वहीं अब कल यानी कि 16 फरवरी को भारत बंद रहेगा, जिसे देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिले में धारा 144 लागू की गई है। आपको बताते चले कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को ‘भारत बंद’ बुलाया है।

घायल के बाद हौसले नहीं हारे किसान

वहीं पंजाब किसान बॉर्डरों पर डटे हुए है, उनकी दिन प्रतिदिन बढ़ती संख्या हरियाणा सरकार के लिए टेंशन बनती जा रही है, जिसके चलते हरियाणा प्रशासन द्वारा वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले व लाठी चार्ज के दौरान कई किसान घायल जरूर हुए है, लेकिन उनका हौसला कम होने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है। हरियाणा पंजाब के दाता सिंह वाला बॉर्डर पर आंदोलन के तीसरे दिन में किसानों व जवानों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनती जा रही है।
भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल तहत तमाम संगठन भी इसका समर्थन कर रहे हैं। इस बीच देर रात केंद्रीय मंत्रियों और किसान संगठनों के बीच तीसरे दौर की वार्ता भी चल रही है, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय और किसान नेताओं के बीच चंडीगढ़ होटल ताज में बातचीत हो रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और गृहमंत्री हरपाल चीमा भी बातचीत में शामिल हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर समेत यूपी के तमाम इलाकों में भी इसको लेकर अलर्ट है।

किसान संगठनों ने की प्रेसवार्ता

किसानों और सरकार के बीच आज एक बार फिर बातचीत होनी है, जिसके चलते आज शंभू बार्डर पर शांति है और दोनों तरफ से किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. वहीं किसान नेताओं ने प्रेस वार्ता कर कहा कि दूसरी तरफ पुलिस नहीं सेना है। उन पर हाई एक्सप्लोसिव गोले छोड़े जा रहे हैं जो सेना इस्तेमाल करती है। ये प्राइवेट है ताकि रिकार्ड न हो, वहीं किसान नेताओं ने कहा – बार्डर पार करना या दिल्ली जाना कोई बड़ी बात नहीं, उनकी मांगे पूरी हो जाए उन्हें और कुछ नहीं चाहिए।

इंटरनेट सेवाओं पर लगी पाबंदी

वहीं किसान आंदोलन मामले में हरियाणा सरकार ने इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी बढ़ा दी है। 17 फरवरी रात 12 बजे तक हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगाई गई है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल,जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली में 17 फरवरी तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।
Share
Exit mobile version