Voice Of Truth

Good News: दिल्ली में साल के अंत में शुरू हो रही यमुना में क्रूज सेवा

Delhi Yamuna: दिल्ली में यमुना नदी की सफाई इन दिनों सरकार के लिए बहुत ही अहम मुद्दा बना हुआ, आप पार्टी के बाद बीजेपी ने इसकी सफाई का वादा किया था और अपनी सरकार दिल्ली में बनाई थी इन्हीं वादों के पूरे होने का अब समय आ गया हैं। जिसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही यमुना किनारे क्रूज का आनंद ले सकेंगे।

Read More: सावन के हर सोमवार को इन राज्यों और जिलों में रहेगा स्कूल बंद, आदेश जारी

Good News: दिल्ली में साल के अंत में शुरू हो रही यमुना में क्रूज सेवा

बीजेपी कर रही अपना वादा पूरा

आपको बतादें कि दिल्ली वासियों के लिए यमुना नदी को लेकर बड़ी खुश खबरी सामने आ रही है जिसको लेकर अधिकारियों ने अपडेट देते हुए बताया कि यमुना में नवंबर महीने से क्रूज सेवा शुरू हो जाएगी। इसके साथ खबरों की मानें तो सरकार की योजना के तहत तेजी से काम चल रहा है साथ ही अधिकारियों की मानें तो करीब 8 किलोमीटर तक इस क्रूज का संचालन किया जाएगा। इसके लिए पांच एजेंसियों ने एक MoU साइन किया है। बता दें कि दिल्ली चुनाव से पहले सरकार ने यमुना की सफाई का वादा किया था।

यमुना की सफाई हुई तेजी

बता दें दिल्ली सरकार यमुना की सफाई के लिए तेजी से काम कर रही है। इससे दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि दिल्ली की यमुना नदी में इसी साल नवंबर से क्रूज सेवा शुरू हो जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि करीब 8 किलोमीटर तक इस क्रूज का संचालन किया जाएगा। ये पहल यमुना नदी को पुनर्जीवित करने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा है। यह पहल न केवल यमुना के पुनर्जीवन की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी में हरित और टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक उल्लेखनीय प्रयास मानी जा रही है।

Read More: बिहार पुनरीक्षण में अवैध प्रवासी, बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल के लोगों के नाम

यमुना क्रूज सेवा में मिलेगी सुविधा

योजना के तहत, पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रूज संचालन के लिए वजीराबाद बैराज (सोनिया विहार) से जगतपुर (शनि मंदिर) तक यमुना के आठ किलोमीटर के हिस्से को विकसित किया गया है। क्रूज सेवा शुरू करने के लिए पांच एजेंसियों ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (DTTDC) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग इस महत्वाकांक्षी परियोजना में हितधारक हैं।

यमुना नदी में पर्यावरण-अनुकूल क्रूज पर्यटन की शुरुआत से यहां पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि इन नावों में बायो-टॉयलेट, सार्वजनिक घोषणा प्रणाली और यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट की भी सुविधा होगी। यमुना नदी पर फेरी सेवा और क्रूज पर्यटन से दिल्ली वालों को एक नया और अनूठा अनुभव मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये सेवा न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि दिल्ली को वैश्विक मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी।

https://www.tv9hindi.com/india/delhi-cruise-service-start-in-yamuna-river-government-plan-for-increase-tourism-dttdc-has-issued-tender-3149091.html

Share
Exit mobile version