Site icon Voice Of Truth

दीपिका-रणवीर के लाइफ में आई खुशियां, कपल जल्द बनने वाले है पेरेंट्स

दिल्ली : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बहुत ही फेमस जोड़ी में से एक है, वहीं इनकी लाइफ में अब तीसरा मेहमान भी आने वाला है जिसकी जानकारी रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

बतादे कि रणवीर सिंह की दी हुई जानकारी से मानें तो दीपिका मां बनने वाली हैं और उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। जिसके बाद कपल को सेलेब्स बधाइयां दे रहे हैं। दीपिका ने गुड न्यूज शेयर करने के साथ ही अपनी डिलिवरी डेट भी बता दी है। बतादे कि मेहमान के स्वागत करने की डेट भी सामने आई है डेट वह सितंबर माह में दीपिका बच्चे को जन्म देंगी।

सोशल मीडिया में दी खुशखबरी 

बतादे कि गुरुवार यानि की (29 फरवरी) को दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस की, एक्ट्रेस ने एक फीचर इमेज शेयर की और बताया कि उनका बेबी सितंबर 2024 में आ रहा है। वहीं बॉलीवुड की यह फेमस जोडी अपने पहले बच्चे का स्वागत के लिए काफी एक्साइटेड हैं, वहीं सूत्रों की माने तो दीपिका का सेकंड ट्रिमिस्टर फेज चल रहा है और उनकी डिलीवरी सितंबर 2024 में होने वाली है।

शादी के 6 साल बाद कपल बनेंगे पेरेंट्स 

एक मैग्जीन में इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी पर कन्फर्मेशन देते हुए उन्होंने सोशल पेज पर अनाउंसमेंट किया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर हुई थी। नवंबर 2018 में शादी करने से पहले उन्होंने पांच साल तक डेट किया था और अब वे पेरेंट्स बनने के लिए एक्साइटेड हैं। कपल की शादी को भी 6 साल हो चुके हैं। 
Share
Exit mobile version