Voice Of Truth

Holiday 2026 Calendar: पूरे साल की छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहाँ देखें

Holiday 2026 Calendar: साल 2025 का आखिरी महीना चल रहा है दिसंबर में 27 दिसंबर को इस साल की आखिरी छुट्टी है, इसके पहले 2026 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। इस कैलेंडर के हिसाब से यूपी में साल 2026 में छुट्टियां जारी की जाएगी। जानकारी के लिए बतादें कि इस साल भी 24 दिन सार्वजनिक अवकाश मिलेगा। जबकि 31 दिन निर्बंधित अवकाश में रखे गए हैं।

Read More: यूपी में अवैध घुसपैठियों पर सख्ती: थ्री-लेयर चेकिंग शुरू

Holiday 2026 Calendar: पूरे साल की छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहाँ देखें

2026 कैलेंडर के अवकाशों की सूची

बताते चले कि सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान की ओर से जारी 2026 कैलेंडर में यह भी सूचित किया गया है कि कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत अवकाशों की सूची में पांच जनवरी को घोषित गुरु गोविंद सिंह जयंती को विलोपित किया जाता है। यह तिथि के अनुसार अब 27 दिसंबर 2025 को होगी। बता दें कि यह अवकाश निर्बंधित अवकाशों की श्रेणी में आता है।

उत्तर प्रदेश में साल 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। इस साल 24 सार्वजनिक छुट्टी होगी, जबकि 31 वैकल्पिक अवकाश (निर्बंधित छुट्टियां) शामिल हैं। सार्वजनिक छुट्टियों में 6 शुक्रवार और तीन सोमवार को पड़ रही हैं। इतना ही नहीं इस बार 9 बार ऐसा मौका आएगा, जब कर्मचारियों को लगातार तीन दिनों की छुट्टी मिलेगी।

जनवरी से दिसंबर तक घोषित सार्वजनिक अवकाश

जारी सूची (लिस्ट नीचे दी गई है) के अनुसार, तीन जनवरी शनिवार को हजरत अली का जन्म दिवस पहला सार्वजनिक अवकाश होगा। 26 जनवरी सोमवार को गणतंत्र दिवस, 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि, दो मार्च सोमवार को होलिका दहन, चार मार्च बुधवार को होली, 21 मार्च शनिवार को ईद-उल-फितर, 26 मार्च गुरुवार को राम नवमी और 31 मार्च मंगलवार को महावीर जयंती रहेगी।

तीन अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल मंगलवार को डा. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस, एक मई शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा, 27 मई बुधवार को बकरीद, 26 जून गुरुवार को मोहर्रम, 15 अगस्त शनिवार को स्वतंत्रता दिवस, 26 अगस्त बुधवार को ईद-ए-मिलाद, 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षा बंधन, चार सितंबर शुक्रवार को जन्माष्टमी, दो अक्टूबर शुक्रवार को गांधी जयंती, 20 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा/विजयदशमी, आठ नवंबर रविवार को दीपावली, नौ नवंबर सोमवार को गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर बुधवार को भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती, 24 नवंबर मंगलवार को गुरु नानक जयंती और 25 दिसंबर शुक्रवार को क्रिसमस-डे सार्वजनिक अवकाश होंगे।

Read More: PM Modi की अपील: संसद को हार-जीत का अखाड़ा न बनने दें

साल 2026 में होने वाली 24 सार्वजनिक छुट्टी

साल 2026 में 31 वैकल्पिक छुट्टियां

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-up-holidays-2026-government-employees-to-get-nine-long-weekends-40059469.html?utm_source=homepage&utm_medium=uttar-pradesh&utm_campaign=hyperlocal

Share
Exit mobile version