Voice Of Truth

होमगार्ड की 44 हजार भर्ती करेंगी यूपी सरकार, बैठक के महत्वपूर्ण प्रस्ताव

UP Cabinet Meeting: यूपी में होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए एक साथ 44 हजार की भर्ती की जाएगी। बतादें कि इन 44 हजार में 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। वहीं भर्ती के लिए खास नियमावली तैयार हो गई हैं। बतादें कि यह जानकारी उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार की मंगलवार को कैबिनेट बैठक होगी कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाई जा सकती है।

होमगार्ड की 44 हजार भर्ती करेंगी यूपी सरकार

Read More: LPG Cylinder हुआ महंगा, पेट्रोलियम मंत्री ने दी जानकारी

कैबिनेट बैठक में मिलेगी मंजूरी

आपको बताते चले कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक लोकभवन में सुबह 11:30 बजे होने वाली हैं। वहीं कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कई प्रस्ताव को मंजूरी मिलने वाली हैं इसके साथ ही आवास और लोक निर्माण विभाग के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जायेंगे। वहीं उम्मीद लगाई जा रही हैं कि यमुना एक्सप्रेस वे से ईस्टर्न पेरीफेरल को जोड़ने का काम अब यीडा की बजाय NHAI करेगी।

Read More: इन घरेलू ट्रिक्स से पाएं घने शाइनी बाल: गंजेपन से मिलेगा छुटकारा

यीडा के पूर्व स्वीकृत प्रस्ताव को रद्द किया जाएगा, इसके अलावा आवास विभाग के उप्र हाईटेक टाउनशिप नीति में संशोधन का प्रस्ताव और नगरीय उपयोग प्रभार शुल्क वसूलने के लिए तैयार की नियमावली को भी मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसमें पहले चरण में करीब 22 हजार होमगार्ड भर्ती किए जाएंगे, जिसमें 20 फीसदी महिलाएं होंगी।

Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखें ज्योतिष: जानें क्या है कुंडली में सबसे महत्वपूर्ण भाव

दरअसल, कुछ महीने पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती करने का ऐलान हुआ था। अब तक होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए कोई नियमावली नहीं थी, सीएम के निर्देश पर होमगार्ड मुख्यालय ने नियमावली तैयार की है, जिसे शासन की मंजूरी के लिए भेजा गया है।

स्वतंत्र भर्ती बोर्ड बनाने की सिफारिश

बताते चले कि खबरों की मानें तो होमगार्ड की भर्ती के लिए स्वतंत्र भर्ती बोर्ड बनाने के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) कराने की सिफारिश की गई है। उन्हें आपदा मित्र बनाने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के नियमों को भी शामिल करने का सुझाव दिया गया है। आपको बता दें, होमगार्ड में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से जल्द भर्ती होनी है।

Share
Exit mobile version