Site icon Voice Of Truth

भारत–कनाडा व्यापार लक्ष्य अरबों डॉलर तक बढ़ेगा

भारत–कनाडा व्यापार लक्ष्य अरबों डॉलर तक बढ़ेगा

भारत–कनाडा व्यापार लक्ष्य अरबों डॉलर तक बढ़ेगा

दिल्ली: भारत और कनाडा ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक बढ़ाने तथा रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए भारत-कनाडा रक्षा संवाद शुरू करने का निर्णय लिया है। दोनों देशों ने आर्थिक क्षेत्र में सहयोग को पुख्ता करने पर भी सहमति व्यक्त की है।

Read More: ईरान पर हमले और खामेनेई की हत्या पर वैश्विक विरोध

उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कूटनीति और बातचीत से मुद्दों के समाधान पर जोर दिया है। भारत-कनाडा का 50 अरब डालर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य, आर्थिक, रक्षा क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ेगा।

दोनों देशों ने की विस्तार से चर्चा

दोनों देशों ने आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ को मानवता के लिए साझा और गंभीर चुनौती माना है। पीएम मोदी ने भारत की चार दिन की यात्रा पर आये कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ सोमवार को यहां द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुकत वक्तव्य में यह बात कही।

उन्होंने कहा- कनाडा और भारत का लोकतान्त्रिक मूल्यों में अटूट विश्वास है और दोनों देश विविधता को पूरी तरह मान्यता देते हैं। उन्होंने कहा कि मानवता की भलाई हमारा साझा विजन है जो हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों ने इस साझा विजन को आगे बढ़ाने और अपनी साझेदारी को अगले स्तर तक ले जाने के बारे में विस्तार से चर्चा की।

द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य- मोदी

उन्होंने कहा कि हमने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। दोनों देशों ने आर्थिक संभावनाओं को पूरा फायदा उठाने के लिए व्यापक आर्थिक सहयोग साझेदारी को जल्द ही अंतिम रूप देने का भी निर्णय लिया है। पीएम मोदी ने कहा- कनाडा के पेंशन फंडों ने भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश किया है जिससे भारत की विकास यात्रा में उनके गहरे विश्वास का पता चलता है।

Read More: Yogi Adityanath के जापान दौरे पर ₹11,000 करोड़ के निवेश समझौते

कनाडा से रिश्तों को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

इससे पहले हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बातचीत में ट्रेड, इंवेस्टमेंट, डिफेंस, सिक्योरिटी, एजुकेशन, कल्चर, क्लीन एनर्जी, क्रिटिकल मिनरल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुपरकंप्युटिंग और मोबिलिटी पर आपस में विस्तार से चर्चा की।

पीएम मोदी ने अपने कनाडाई समकक्ष के साथ संयुक्त संबोधन के दौरान कहा, ‘विश्व में बहुत ही कम लोग हैं, जिनके सीवी में दो देशों की सेंट्रल बैंकिंग लीडरशिप शामिल है। हमारी पहली बैठक के बाद से, हमारे रिश्ते में गर्मजोशी आई है, आपसी भरोसा और पॉजिटिविटी बढ़ी है।’

https://www.amarujala.com/india-news/canada-india-partnership-expected-to-be-signed-by-the-end-this-year-carney-said-plan-to-double-trade-by-2030-2026-02-28

Share
Exit mobile version