Site icon Voice Of Truth

Indigo Crisis: उड़ानें रद्द, सरकार ने किराया कैप लागू किया

Indigo Crisis: उड़ानें रद्द, सरकार ने किराया कैप लागू किया

Indigo Crisis: निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो की कई उड़ानें शनिवार को भी रद्द रहीं है, जिसके बाद इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने और टिकटों की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी के बाद उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए घरेलू इकॉनमी क्लास फ्लाइट्स के किरायों पर अधिकतम सीमा लागू कर दी है।

Read More: अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर की गिरफ्तारी में बड़ी सफलता- CM मोहन

इंडिगो को लेकर सरकार का फैसला

जी हैं सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन किराया सीमाओं में एयरपोर्ट डेवलपमेंट फीस (UDF), पैसेंजर सर्विस फीस (PSF) और टैक्स शामिल नहीं हैं, साथ ही यह नियम बिजनेस क्लास और UDAN स्कीम के तहत चलने वाली उड़ानों पर लागू नहीं होगा। बताते चले कि सरकार ने यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और अत्यधिक किराया वसूली रोकने के लिए लिया गया है। जानकारी के लिए बतादें कि सूत्रों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर आज एयरलाइंस ने अब तक अपनी 106 उड़ानें रद्द की हैं। इनमें 54 प्रस्थान और 52 आगमन उड़ानें हैं।

Read More: सुरक्षा सेस बिल पास: तंबाकू, सिगरेट-पान मसाला पर बढ़ेगा टैक्स

सरकार ने घरेलू फ्लाइट किरायों पर लगाया कैप

इंडिगो संकट और बढ़ते हवाई किरायों के बीच सरकार ने घरेलू उड़ानों के किराए की अधिकतम सीमा तय कर दी हैष यह नियम 6 दिसंबर 2025 से तुरंत लागू हो गया है। सरकार ने कहा- जल्द सामान्य होगा परिचालन, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा – उड़ानों का संचालन तेजी से सामान्य हो रहा है और रविवार तक अव्यवस्था काफी हद तक समाप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि समस्या के कारणों की जांच के लिए एक समिति बनाई गई है, जो एयरलाइन संचालन, शेड्यूलिंग और नियमों के पालन की समीक्षा कर रही है।

इंडिगो की नई कीमतें

इंडिगो ने यात्रियों के लिए राहत की घोषणा की

इंडिगो ने घोषणा की है कि 5 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक की यात्रा वाले सभी टिकटों पर कैंसिलेशन चार्ज पूरी तरह माफ किया जाएगा। इंडिगो ने यह भी कहा है कि रीशेड्यूलिंग पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा और रिफंड स्वचालित रूप से यात्रियों के मूल भुगतान माध्यम में वापस भेज दिए जाएंगे, यात्रियों को इस प्रक्रिया के लिए किसी तरह की अतिरिक्त कार्रवाई नहीं करनी होगी।

https://www.gnttv.com/travel/story/indigo-sankat-domestic-flights-new-rates-government-sets-maximum-limit-instructions-on-refund-rescheduling-charges-airfare-mks-1313816-2025-12-06

Share
Exit mobile version