Voice Of Truth

iPhone की दमदार बिक्री से Apple ने बनाया नया रिकॉर्ड

दिल्ली: महंगे टेक उत्पाद बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple का राजस्व 27 दिसंबर 2025 को समाप्त पहली तिमाही में 15% सालाना वृद्धि के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया जिसमें भारतीय बाजार में Iphone से रिकॉर्ड तिमाही राजस्व भी शामिल है।’

iPhone की दमदार बिक्री से Apple ने बनाया नया रिकॉर्ड

भारत ने बनाया तिमाही रिकॉर्ड

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल राजस्व 15.65% बढ़कर रिकॉर्ड 143.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसमें Iphone का राजस्व 85.27 अरब डॉलर, Mac का 8.39 अरब डॉलर और iPad का 8.6 अरब डॉलर दर्ज किया गया। शेष हिस्सा वेयरेबल्स का रहा। इन उत्पादों की सर्विसिंग से कंपनी को 30.01 अरब डॉलर की कमाई हुई। Apple को तिमाही के दौरान 42.1 अरब डॉलर का शुद्ध लाभ हुआ जो एक साल पहले के मुकाबले 15.87% अधिक है।

Read More: बुलडोजर राजनीति पर अखिलेश यादव का BJP पर तीखा तंज

Apple के मुख्य वित्तीय अधिकारी केवन पारेख ने बताया कि भारत में पहले के मौजूद ग्राहकों से भी कमाई बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि Iphone 17 की वजह से साल-दर-साल Iphone के राजस्व में 23% की वृद्धि रही। Iphone ने दुनिया भर में अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें अमेरिका, चीन, लैटिन अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, मध्य पूर्व, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण एशिया शामिल हैं। इसके साथ ही भारत में दिसंबर तिमाही का रिकॉर्ड भी बनाया।

Apple अधिकारी ने बताया भारतीय बाजार का जवाब

भारतीय बाजार के बारे में एक सवाल के जवाब में Apple के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने कहा- “हमने दिसंबर तिमाही में राजस्व का रिकॉर्ड बनाया। हमने Iphone, Mac और iPad पर तिमाही राजस्व के रिकॉर्ड बनाये, और बिक्री बाद सेवाओं में अब तक का सबसे अधिक राजस्व का रिकॉर्ड बनाया। यह भारत में एक शानदार तिमाही थी। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार और चौथा सबसे बड़ा पीसी बाजार है। पूर्व में बहुत अच्छी वृद्धि के बावजूद, वहां हमारी हिस्सेदारी अब भी बहुत कम है। इसलिए हमें लगता है कि हमारे लिए वहां बहुत बड़ा मौका है। भारत में अधिकतर ग्राहक Iphone, Mac, iPad और घड़ियां खरीद रहे हैं।”

मुंबई खुलेगा छठा स्टोर

इससे पहले टिम कुक ने कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए बताया कि अमेरिका, यूरोप, जापान और एशिया-प्रशांत के बाकी के देशों में तिमाही राजस्व का नया रिकॉर्ड बना है और अधिकतर बाजारों में वृद्धि दर्ज की गयी है। उभरते हुए बाजारों पर कंपनी की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है जिसमें भारत भी शामिल है, जहाँ दहाई अंक की वृद्धि दर्ज की गयी है।

Read More: गुरुवार का ज्ञान : गुरु शिक्षा में सीखे राशि के स्वामी

उन्होंने बताया कि कंपनी जल्द ही मुंबई में एक और स्टोर खोलेगी जो देश में उसका छठा स्टोर होगा। कंपनी ने बताया कि प्रति शेयर उसकी आय 2.84 डॉलर रही, जो पिछले साल की तुलना में 19% ज़्यादा है। Apple के निदेशक मंडल ने प्रति इक्विटी शेयर 0.26 डॉलर का नकद लाभांश घोषित किया है। यह 12 फरवरी को दिया जायेगा जिसके लिए 9 फरवरी की शेयरधारिता को आधार बनाया जायेगा।

https://ndtv.in/business-news/apple-quarterly-results-hit-all-time-quarterly-high-despite-ai-delays-apple-earnings-report-10914197

Share
Exit mobile version