Voice Of Truth

इसरो में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन- जानें प्रोसेस

ISRO Jobs 2025: इसरो में कई पदों पर भर्ती बंपर निकली हैं, वहीं आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं बात करें सैलरी की तो सैलरी 1.40 लाख तक मिलेगी। तो आइये जानते है किन पदों पर निकली है भर्ती…

इसरो में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन- जानें प्रोसेस

जल्द कर ले आवेदन

आपको बतादें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो में टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिस्ट और लाइब्रेरी असिस्टेंट के कई पदों पर भर्तियां निकली हैं, ऐसे में जो भी कैंडिडेट भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में नौकरी करने के इच्छुक हैं, वो अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये के बीच प्रति माह तक की सैलरी मिलेगी। यही नहीं, सरकारी भत्ते और प्रमोशन का लाभ भी मिलेगा।

Read More: तत्काल टिकट बुकिंग के लिए e-Aadhaar जरूरी, रेल मंत्री ने की घोषणा

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 18 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन ISRO की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in या विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) की साइट vssc.gov.in पर जाकर किया जा सकता है।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

Read More: अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 2027 में जनता भाजपा को कर देगी विदा

योग्यता क्या होनी चाहिए?

हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए संबंधित फील्ड में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं, साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए फर्स्ट क्लास ग्रेजुएशन और लाइब्रेरी असिस्टेंट के लिए लाइब्रेरी साइंस में ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री जरूरी है।

ऐसे होगी चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा – इसमें 80 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।
हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा।
जबकि हर गलत उत्तर पर 0.33 अंक की कटौती होगी।
स्किल टेस्ट – इसमें उम्मीदवार की प्रैक्टिकल नॉलेज की जांच की जाएगी।

योग्यता क्या होनी चाहिए?

Read More: NEET PG की 3 अगस्त को होगी परीक्षा, कोर्ट से मिली NBE को मंजूरी

टेक्निकल असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स): इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार

इंजीनियरिंग/इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा

टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल): मैकेनिकल इंजीनियरिंग/प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा

टेक्निकल असिस्टेंट (कंप्यूटर साइंस): कंप्यूटर साइंस/इंजीनियरिंग/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा

टेक्निकल असिस्टेंट (केमिकल): केमिकल इंजीनियरिंग में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा

टेक्निकल असिस्टेंट (ऑटोमोबाइल): ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा

टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा

टेक्निकल असिस्टेंट (रेफ्रिजरेशन और एसी): रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा

साइंटिफिक असिस्टेंट (फिजिक्स): फिजिक्स में फर्स्ट क्लास ग्रेजुएशन की डिग्री

साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री): केमिस्ट्री में फर्स्ट क्लास ग्रेजुएशन की डिग्री

लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए: लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान में ग्रेजुएशन और फर्स्ट क्लास में मास्टर डिग्री

आवेदन कैसे करें?

https://www.tv9hindi.com/education/isro-recruitment-2025-for-high-paying-tech-jobs-and-other-posts-salary-up-to-rs-1-lakh-apply-at-official-website-3326879.html

Share
Exit mobile version