Voice Of Truth

केजरीवाल के PA पर लगा बदसलूकी का आरोप, जांच के लिए स्वाति मालीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल के घर आज यानि की गुरुवार दोपहर को बदसलूकी मामले में जांच के लिए दिल्ली पुलिस अचानक से जा पहुंची हैं। क्योंकि स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार पर बदसलूकी का आरोप लगाया हैं उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे मारपीट की थी। 

the voice of hind-  केजरीवाल के PA पर लगा बदसलूकी का आरोप, जांच के लिए स्वाति मालीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

जिसके चलते दिल्ली महिला आयोग (DCW) दिल्ली पुलिस की टीम गुरुवार (16 मई) को उनके आवास पह पहुंची थी। इनमें दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सीपी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ शामिल थे। वहीं, इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने पीए बिभव कुमार को समन जारी किया है।

CCTV की होगी जांच

वहीं मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा कि अगर स्वाति मालीवाल इस मामले में अपना बयान दर्ज कराएंगी तभी दिल्ली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर सकती है। वहीं दिल्ली पुलिस ने यह भी अनुमान लगाया है कि अगर ऐसा होता है, तो फिर बिभव कुमार की मुसीबत बढ़ सकता है। वहीं दिल्ली पुलिस जांच के दौरान सीएम हाउस के CCTV भी खंगाल भी सकती है। जिससे यह पता चल सकेंगा कि घटना के वक्त वहां कौन-कौन उस वक्त मौजूद था।

Read more: INDIA गठबंधन के पक्ष में CM केजरीवाल ने किया रोड शो, पीएम को साधा निशाना

संजय सिंह ने की मालीवाल से मुलाकात

वहीं खबरों की मानें तो आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने इस मामले को लेकर बुधवार यानि की मंगलवार (14 मई) को स्वाती मालीवाल से मुलाकात की थी। इस दौरान संजय सिंह के साथ दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की सदस्य वंदना सिंह भी मुलाकात की थीं। वहीं मामले को लेकर संजय सिंह बोले कि मालीवाल के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है। इसके साथ ही इस मामले का सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी संज्ञान लिया है।

मालीवाल का दावा

वहीं स्वाति मालीवाल मामले को लेकर दावा किया कि अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव द्वारा मुख्यमंत्री के आवास पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी, वहीं इन आरोप में आयोग ने एक नोटिस जारी करते हुए जोर दिया कि आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

फिलहाल मामले को लेकर उन्होंने अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं दर्ज कराई है। वहीं एक तस्वीर भाजपा ने एक्स पर शेयर की जिसमें देख गया कि बुधवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर बिभव कुमार अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के साथ दिखे हैं।

Share
Exit mobile version