Voice Of Truth

लॉरेंस गैंग की धमकी- पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे एक होगा एक लाख बराबर

Lawrence Bishnoi Target Hafiz Saeed: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला पूरा देश मांग रहा है जिस पर मोदी सरकार एक्शन भी ले रही हैं। वहीं अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आतंकी हमले का बदला लेने की सनसनीखेज धमकी दी है।

Read More: CCPA की मीटिंग में बड़े फैसले, जाति जनगणना, गन्ना किसानों को मिली मंजूरी

पाकिस्तान में खौफ का माहौल

लॉरेंस गैंग की धमकी- पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे एक होगा एक लाख बराबर

बताते चले कि भारत के लिए गए एक्शन के बाद पाकिस्तान में खौफ का माहौल छाया हुआ हैं। भारत से लगती सीमा पर पाकिस्तान के सैनिक चौकियों से पीछे हट गए हैं और पाकिस्तान के झंडे भी हटा लिए गए हैं। इससे साफ पता चलता है कि यह भारत के सैन्य कार्रवाई का डर है, इसी बीच पाकिस्तान को एक खुली धमकी मिली है। इसमें कहा गया है कि हम पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसे शख्स को मारेंगे जो एक लाख के बराबर होगा।

बिश्नोई गैंग ने दी धमकी

आपको बतादें कि हलगाम आतंकी हमले से गुस्से में आए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान को मैसेज के जरिए धमकी दी है, गैंग ने एक तस्वीर शेयर करते हुए पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार के खौफ को बढ़ा दिया है। धमकी देते हुए बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर लिखा -‘जिसने भी बेगुनाहों को बिना कसूर के मारा है, इसका हम बदला जल्दी ही लेंगे।

Read More: पीएम मोदी ने दी सेनाओं को खुली छूट, बोले- ‘टारगेट, समय और तरीका तय करें

इन्होंने तो हमारे आदमी मारे हैं, हम इनके जायज मारेंगे। पाकिस्तान में घुसकर 1 ही ऐसा मारेंगे जो 1 लाख के बराबर होगा।’ इस धमकी के साथ आतंकी की लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद फोटो भी लगाई गई है। जिसके बाद अब यह धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। जैसा कि हम सभी जानते है कि गैंगस्टर बिश्नोई गैंग दावे या कबूलनामे के लिए इसी तरह के सोशल मीडिया पोस्ट पहले भी करता रहा है।

लॉरेंस गैंग की धमकी पड़ेगी भारी

लॉरेंस गैंग की धमकी ने यह तो साफ कर दिया है कि पाकिस्तान के भीतर किसी ऐसे बड़े आदमी को मारा जाएगा जो पड़ोसी मुल्क के लिए काफी महत्व रखता होगा। धमकी देते हुए गैंग ने कहा – तुम हाथ मिलाओगे तो हम गले लगाएंगे, अगर आंख दिखाओगे तो आंख निकाल लेंगे और अगर ऐसी नीच हरकत करोगे तो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे पाकिस्तान में घुसकर…आखिर में हाफिज सईद की तस्वीर पर लाल कलम से क्रॉस का निशान लगाया गया है। वह कोई और नहीं मुंबई हमले का गुनहगार हाफिज सईद है।

https://hindi.news18.com/news/nation/lawrence-bishnoi-threat-pakistan-hafiz-saeed-cross-mark-pahalgam-terrorist-attack-ws-l-9211607.html

बताते चले कि इस पोस्ट के आखिर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग, जितेंद्र गोगी ग्रुप, हाशिम बाबा, काला राणा, गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा का नाम लिखा है। यह धमकी ऐसे समय में दी गई है जब भारतीय मीडिया में हाफिज की लोकेशन भी बताई जा रही है, लाहौर में एक घर की तस्वीर सामने आई है जिसके बार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

Read More: दिल्ली स्कूल फीस एक्ट मंजूर, ऐतिहासिक और साहसी निर्णय- शिक्षा मंत्री

जानें कौन है हाफिज सईद?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिसे धमकी दी है वो हाफिज सईद भारत के लिए एक मोस्ट वांटेड आतंकी है। हाफिज बड़े आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखिया है। मुंबई में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड भी यही आतंकी है, इसके अलावा भारत पर होने वाले ज्यादातर आतंकी हमलों में हाफिज का हाथ होता है।

पुलवामा में कई जवानों को एक साथ बम से उड़ाने की साजिश भी इसी आतंकी ने रची थी। भारत के अलावा दुनिया के कई देशों ने हाफिज को आतंकी घोषित किया है, भारत कई बार पाकिस्तान से इस आतंकी को सौंपने की मांग कर चुका है, लेकिन पाकिस्तान ने उसे पनाह दी हुई है।

Share
Exit mobile version