Voice Of Truth

लोकसभा चुनाव 2024: BJP, SP, कांग्रेस, जानें कहां से कौन जीता, AAP का हुआ सफाया

Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब आ चुकें ऐसे में चुनाव के आएं इस नतीजे से किसी के तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा तो कहीं पर लोगों के होश उड़े हुए। बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA और विपक्ष पार्टी का गठबंधन I.N.D.I.A के हुए सामने का परिणाम आज आ गया हैं। जिसमें बीजेपी ने बहुमत से जीत हासिल की हैं, वहीं यूपी में भी सपा और कांग्रेस ने अपने जीत का झंडा गाड़ दिया हैं।

बताते चले कि भारी मतों से मिली जीत के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी लोकसभा सीट पर दमदार जीत मिली, जिसके बाद पीएम मोदी ने संसदीय क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया है।

जनता से पीएम मोदी ने किया धन्यवाद

पीएम नरेंद्र मोदी जीत के बाद वाराणासी की जनता से कहा- ”बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से काशी के सम्मानित मतदाताओं ने लगातार तीसरी बार मुझे अपना सांसद चुना है। ये काशी के लाखों मतदाताओं के विश्वास की विजय है। मेरी काशी के परिवार के हर सदस्य को इस जीत के लिए हृदय से आभार, मेरा विश्वास है कि काशी की विकास यात्रा भविष्य में और तेज गति से आगे बढ़ेगी।”

बतादें कि चुनाव की मतगणना के बाद पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीएम ने कहा- 21वीं सदी के भारत को आगे बढ़ना है तो भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार करना होगा। उन्होंने आगे कहा- डिजिटल इंडिया और तकनीक ने भ्रष्टाचार के अनेक रास्ते बंद किए हैं, मगर यह भी सच है कि इसके खिलाफ लड़ाई दिनों-दिन कठिन हो रही है।

एनडीए को मिला बहुमत

आपको बतादें कि चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक अब तक कुल 507 सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें NDA- 291 और INDIA गठबंधन 233 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी हैं। वहीं बात करें यूपी की 80 सीटों की तो सपा 36, बीजेपी 33 और कांग्रेस 7 सीटों से जीती हैं। वहीं दिल्ली से बीजेपी का 7 की 7 सीट में जीत का कमल खिला हैं।

बताते चले कि उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के परिणाम में टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, गढ़वाल बीजेपी के पक्ष में पांचों संसदीय सीट ने जीत दर्ज की। अब देखना यह है कि इस बार किसकी सरकार बनेगी।

सीट     जीते      हारे वोट का अंतर
बीकानेर अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा, गोविंदराम मेघवाल, कांग्रेस 55711
जयपुर मंजू शर्मा, भाजपा, प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस    331767
अलवर भूपेंद्र यादव, भाजपा, ललित यादव, कांग्रेस     48282
अजमेर भागीरथ चौधरी, भाजपा, रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस 329991
पाली पीपी चौधरी, भाजपा, संगीता बेनीवाल, कांग्रेस 244123
जालौर लुंबाराम चौधरी, भाजपा, वैभव गहलोत, कांग्रेस 201543
उदयपुर    मन्नालाल रावत, भाजपा,   ताराचंद मीणा, कांग्रेस 261608
राजसमंद महिमा कुमारी, भाजपा,  दामोदर गुर्जर, कांग्रेस 392223
कोटा ओम बिरला, भाजपा , प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस 41974
जोधपुर गजेंद्र शेखावत, भाजपा , करण सिंह, कांग्रेस 115677

चित्तौड़

गढ़

सीपी जोशी, भाजपा , उदयलाल आंजना, कांग्रेस 389877
जयपुर ग्रामीण राव राजेंद्र सिंह, भाजपा , अनिल चोपड़ा, कांग्रेस 1615
झालावाड़-बारां दुष्यंत सिंह, भाजपा, उर्मिला जैन, कांग्रेस 370989
भीलवाड़ा दामोदर अग्रवाल, भाजपा, डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस 354606

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के परिणाम

संसदीय सीट बीजेपी  कांग्रेस वोट का अंतर   विजयी 
टिहरी   माला राज्यलक्ष्मी शाह   जोत सिंह गुनसेनाला  272493    बीजेपी 
नैनीताल    अजय भट्ट      प्रकाश जोशी   334548  बीजेपी
अल्मोड़ा  अजय टम्टा   प्रदीप टम्टा     234097    बीजेपी 
हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत       वीरेंद्र रावत      164056  बीजेपी 
गढ़वाल  अनिल बलूनी  गणेश गोदिया 163503  बीजेपी 

यूपी की 80 सीटों पर एक नजर

पार्टी  जीत
समाजवादी पार्टी  37
बीजेपी 33
कांग्रेस 06
आरएलडी 02
आजाद समाज पार्टी 01
अपना दल 01

यूपी में कहां से कौन जीता

यूपी सीट – सपा से मिली जीत

यूपी की सीट- बीजेपी की जीत

यूपी की सीट – कांग्रेस की जीत

the voice of hind- लोकसभा चुनाव 2024: BJP,  SP,  कांग्रेस, जानें कहां से कौन जीता, AAP का हुआ सफाया

यूपी की सीट – रालोद की जीत

बिजनौर – चंदन चौहान
बागपत – राजकुमार सांगवान

यूपीकी सीट – अपना दल एस की जीत

मिर्जापुर – अनुप्रिया पटेल

यूपी की सीट – आजाद समाज पार्टी की जीत

नगीना – चंद्रशेखर आजाद

Share
Exit mobile version