Voice Of Truth

मायावती ने ‘भारत समाचार’ के षडयंत्र से बचने को कहा, बोली- BSP ना तो NDA ना कांग्रेस के साथ

UP Politics: यूपी में राजनीतिक सियासत में एक बार फिर से हलचल तब हुई जब BSP चीफ मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए कह दिया कि बसपा किसी के साथ नहीं, पार्टी के लोग सतर्क रहें…

Read More: बागेश्वर बाबा की हिंदू बहन-बेटी से अपील- “दुर्गा बन, तू काली बन, कभी न बुर्के वाली बन”

BSP चीफ का स्पष्ट बयान जारी

मायावती ने 'भारत समाचार' के षडयंत्र से बचने को कहा, बोली- BSP ना तो NDA ना कांग्रेस के साथ

आपको बताते चले कि BSP चीफ मायावती ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी किसी भी अलायंस के साथ नहीं है। यह जानकारी उन्होंने 5 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया X पोस्ट के जरिए जारी की हैं। जिसमें उन्होंने बहुत ही लंबा पोस्ट में लिखा- “बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) ना तो बीजेपी के एनडीए गठबंधन के साथ है और ना ही कांग्रेस के इण्डिया समूह (गठबंधन) के साथ है, तथा, ना ही अन्य किसी और भी फ्रन्ट के साथ है, बल्कि इन दोनों व अन्य और किसी भी जातिवादी गठबंधनों से अलग अपनी ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के अम्बेडकरवादी सिद्धान्त व नीति पर चलने वाली पार्टी है।”

इसके साथ ही बसपा चीफ ने लिखा- “लेकिन इसके बावजूद भी ख़ासकर दलित, आदिवासी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विरोधी तथा इन वर्गों के प्रति जातिवादी मानसिकता रखने वाले कुछ मीडिया बी.एस.पी. की इमेज को बीच-बीच में धूमिल करने व राजनीतिक नुक़सान पहुँचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं, जिसको लेकर पार्टी को लगातार अपने लोगों को इनसे सतर्क करते रहने की ज़रूरत पड़ती रहती है।”

बसपा चीफ ने एक न्यूज चैनल के षडयंत्र से बचने को कहा

Read More: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, बोले- एक सच्चा हिंदुस्तानी ऐसा…

इतना ही नहीं बसपा चीफ मायावती ने पार्टी के लोगों को कुछ मीडिया के षडयंत्र की नीति से बचने के लिए पोस्ट करते हुए लिखा- ” इस क्रम में अभी हाल में ’भारत समाचार’ ने अपने यूट्यूब चैनल में ’’बीजेपी के साथ आ गयी मायावती कर दिया बड़ा ऐलान?’’ इस शीर्षक से गलत, तथ्यहीन व विषैली ख़बर चलायी है, जबकि उसके भीतर न्यूज़ में कुछ और है।

इस प्रकार से भारत समाचार चैनल द्वारा पार्टी की इमेज को ख़ासकर चुनाव के पूर्व इस प्रकार का आघात पहुँचाने का जो यह घिनौना प्रयास किया गया है उसकी जितनी भी निन्दा व भर्त्सना की जाये, वह कम है। चैनल को इसके लिए माफी भी ज़रूर माँगनी चाहिये। साथ ही, पार्टी के लोगों से यह विशेष आग्रह है कि वे राजनीतिक षडयंत्र के तहत मीडिया के इस प्रकार के घिनौने हथकण्डों से हमेशा ज़रूर सावधान रहें और किसी के भी बहकावे में ना आये, क्योंकि जातिवादी तत्व अपने अम्बेडकरवादी कारवाँ को कमज़ोर करने के घिनौने षडयंत्र में हमेशा किसी ना किसी रूप में लगे रहते हैं।”

Share
Exit mobile version