Voice Of Truth

MBBS गैंगरेप केस पर ममता का विवादित बयान: पीड़िता रात में बाहर क्यों थी?

MBBS Student Rape Case: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर रेप केस पर अपनी चुप्पी तोड़ी साथ ही विवादित बयान भी जारी कर दिया कि “लड़कियों को रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए” आखिर ‘पीड़िता रात को 12:30 बजे बाहर कैसे गई?

Read More: बंगाल हिंसा और वक्फ पर ममता का बयान, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

जानें सीएम ने क्यों दिया चौंकाने वाला बयान

MBBS गैंगरेप केस पर ममता का विवादित बयान: पीड़िता रात में बाहर क्यों थी?

बताते चले कि सीएम ममता बनर्जी के दिए गए विवादित बयान पर सियासी हलचल मच गई हैं। जानकारी के लिए बतादें कि दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा से हुए गैंगरेप केस पर CM ममता ने घटना को ‘चौंकाने वाला’ बताते हुए कहा कि पुलिस सभी जरूरी कदम उठा रही है इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि ‘वह एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी, जिम्मेदारी किसकी है? आखिर ‘पीड़िता रात को 12:30 बजे बाहर कैसे गई?

निजी कॉलेज की है पूरी जिम्मेदारी

इसके साथ ही उनके इस बयान से साफ हो गया है कि ममता ने छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निजी कॉलेजों पर डालते हुए यह सवाल उठाया हैं कि छात्रा रात 12.30 बजे परिसर से बाहर कैसे निकली। ममता ने कहा कि निजी मेडिकल कॉलेजों को अपने छात्रों की देखभाल करनी चाहिए और ‘नाइट कल्चर’ पर नियंत्रण रखना चाहिए। उन्होंने कहा- ‘उन्हें बाहर आने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। यह जंगल जैसा इलाका है। कॉलेजों को अंधेरे के बाद महिलाओं को बाहर निकलने से रोकना चाहिए और महिलाओं को भी रात में बाहर जाने से बचना चाहिए।’

भड़काऊ बयान के साथ सीएम का आश्वासन

वहीं कॉलेज के खिलाफ आरोप लगाते हुए और महिलाओं को अंधेरे में बाहर निकलने से रोकने के साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने आश्वासन दिया कि दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। वहीं इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों – अपू बाउरी (21), फिरदौस शेख (23) और शेख रियाजुद्दीन (31) को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के साथ मौजूद दोस्त से भी पूछताछ की जा रही है, पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोशल मीडिया पर कहा- ‘यह घटना हमें उतना ही दुख देती है जितना ओडिशा को। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।’

Read More: वक्फ कानून पर भड़की मुर्शिदाबाद हिंसा, बीजेपी ने लगाए ममता पर आरोप

बीजेपी का ममता का पलटवार

इधर सीएम ममता के बयान को लेकर बीजेपी ने ममता बनर्जी के बयान को शर्मनाक बताया है। साथ ही बीजेपी पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने X पर लिखा- बेशर्म @MamataOfficial नारीत्व पर एक कलंक, और भी ज़्यादा एक मुख्यमंत्री होने के नाते। आरजी कर और संदेशखली के बाद, अब यह भयावह मामला और न्याय के बजाय, वह पीड़िता को ही दोषी ठहरा रही हैं!

एक मुख्यमंत्री जो लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय उन्हें रात में बाहर न जाने के लिए कहती है, उसे पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। लोगों को अब एहसास हो गया है कि उन्होंने एक अराजकतावादी, निर्दयी ममता पर भरोसा जताया है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

दरअसल सीएम ने अपने बयान, “किसी लड़की को रात में बाहर नहीं निकलने देना चाहिए”, के बाद ये भी कहा कि उनकी सरकार को इसमें घसीटना अनुचित है क्योंकि लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित करना निजी मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी थी।

पीड़िता का परिवार ने बयां किया अपना दुख

MBBS की दूसरे वर्ष की छात्रा ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है। शुक्रवार की रात वह एक दोस्त के साथ बाहर गई थी, तभी कुछ लोगों ने उसे जबरन एक सुनसान इलाके में ले जाकर बलात्कार किया। पीड़िता के पिता ने कहा- ‘मेरी बेटी दर्द में है, वह चल नहीं पा रही। वह बिस्तर पर है, अब यहां उसकी सुरक्षा को लेकर भरोसा नहीं रहा। हम उसे ओडिशा वापस ले जाना चाहते हैं। वह अब यहीं पढ़ाई करेगी।’ उन्होंने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मंझी ने उनसे संपर्क किया है और राज्य सरकार हरसंभव मदद कर रही है। उन्होंने बेटी को ओडिशा के मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने की मांग की है।

ओडिशा सरकार पर ममता का पलटवार

बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने पड़ोसी राज्य ओडिशा का जिक्र किया। उन्होंने कहा- ‘ओडिशा में समुद्र तटों पर लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ। ओडिशा सरकार ने क्या कार्रवाई की?’ उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। ‘जहां भी ऐसी घटनाएं होती हैं, निंदा की जानी चाहिए। मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में भी कई मामले हुए हैं। हम सख्त कार्रवाई करेंगे।’

https://hindi.news18.com/news/nation/durgapur-mbbs-student-gangrape-case-mamata-banerjee-told-girls-should-not-allowed-outside-in-night-ws-n-9727527.html

Share
Exit mobile version