Site icon Voice Of Truth

मुहर्रम का हर जुलूस उत्पात का कारण, ये लातों के भूत हैं, बातों से मानेंगे नहीं- योगी

मुहर्रम का हर जुलूस उत्पात का कारण, ये लातों के भूत हैं, बातों से मानेंगे नहीं- योगी

UP Politics: यूपी में मुहर्रम और सावन का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ बड़ा बयान जारी किया। बताते चले कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार यानी आज 18 जुलाई को वाराणसी में थे जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जौनपुर में मुहर्रम के दौरान ऊंचे ताजिये की वजह से हुए हादसे का जिक्र करते हुए कहा- ये लातों के भूत हैं, बातों से मानेंगे नहीं…

Read More: स्टंट स्टार अक्षय कुमार ने इंडस्ट्री में 700 स्टंटमैन्स का कराया इंश्योरेंस, बनें रियल हीरों

ये लातों के भूत हैं, बातों से मानेंगे नहीं- योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जौनपुर में मुहर्रम के दौरान ऊंचे ताजिये की वजह हुई दुर्घटना के बाद लोगों के विरोध का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा – मैंने पुलिस से कहा कि लाठी मार कर के बाहर करो इनको क्योंकि ये लातों के भूत हैं, बातों से मानेंगे नहीं…

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुहर्रम के दौरान जौनपुर में ऊंची ताजिया निकाली गई थी, ताजिया हाई टेंशन लाइन से टच हो गई थी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी, इसके बाद लोग उपद्रव मचा रहे थे। वहीं घटना की जानकारी मुझे हुई मैंने पुलिस से कहा कि लाठी मारकर बाहर करो इनको, ये लातों के भूत हैं बातों से नहीं मानेंगे…उन्होंने कहा कि मुहर्रम का हर जुलूस उत्पात, आगजनी और तोड़फोड़ का कारण बनता था। दूसरी तरफ कांवड़ यात्रा चल रही है, जो एकता का अद्भुत संगम है।

Read More: सुप्रीम कोर्ट ने विवाहेतर संबंध में महिला को लगाई फटकार, दी चेतावनी

जौनपुर ताजिया घटना पर सीएम का एक्शन

इसी के साथ ही सीएम ने कहा – सावन का महीना चल रहा है इससे पहले मुहर्रम था। हमने नियम बना दिया थे कि ताज़िये की लंबाई सीमित रखें। इससे बिजली, पेड़ की टहनी को नुकसान पहुंचता था। जौनपुर में एक घटना हुई ताजिया को इतना ऊंचा किया कि हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए 3 लोग मारे गए, बाद में उपद्रव हुआ और रोड जाम कर दिया। जब इस मामले के बारे में पुलिस ने मुझसे पूछा तो मैंने कहा लाठी मारो इनको। ये लातों के भूत हैं, बातों से नहीं मानेंगे…इसका किसी ने सोशल मीडिया पर विरोध नहीं किया।

वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि हमारी चुनौती ऐसी है कि कुछ लोग समाज के बीच लोगों को मुख्य धारा से अलग करने का काम करते हैं, इनके कारनामे ऐसे हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर जातीय संघर्ष की स्थिति पैदा करते हैं। 2,3 साल पहले ऐसे ही एक घटना हुई थी, एक आगजनी की घटना में एक व्यक्ति भगवा गमछा ओढ़े था, बीच में उसके मुंह से निकला या अल्लाह. ऐसे ही लोगों को चिन्हित करने की आवश्यकता है।

कांवड़ियों को आतंकी, उपद्रवी बोला जाता है- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन में कांवड़ यात्री, भक्ति भावना से कांवड़ यात्रा निकाल रहे है। 200,300,400 किलोमीटर कावंड़ को कंधे पर लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं, हर हर बम बोलते हुए, लेकिन उनका भी मीडिया ट्रायल होता है। उन्हें उपद्रवी आतंकवादी तक बोला जाता है, ये वही मानसिकता के लोग हैं जो भारत की विरासत और आस्था को अपमानित करने का काम करते हैं, यही लोग सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर जातीय संघर्ष फैलाने का काम करते हैं’।

उन्‍होंने कहा कि जब भी सनातन धर्म के सामने कोई चुनौती आई है, तो भारत का जन जातीय समाज सबसे आगे खड़ा होकर मुकाबला करते हैं। उन्होंने कहा कि वेदों की ऋचाएं किसी राजमहल के अंदर नहीं, जंगल के सुरम्य वातावरण में लिखी गईं। हमारा हर प्राचीन ग्रंथ अपने यहां एक पक्ष अरण्य कांड का भी रखता है।

‘धरती आबा’ कार्यक्रम में योगी

यूपी सीएम ने आज जनपद वाराणसी के वसंत महिला महाविद्यालय में ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभाग किया। जनजातीय समुदाय भारत का ‘आदि समुदाय’ है, भारत की परंपरा में रचा-बसा हुआ समुदाय है, जिसने सनातन परंपरा को सदैव एक नई मजबूती प्रदान की है। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मेरी शुभकामनाएं!

Share
Exit mobile version