Voice Of Truth

MS Dhoni ने IPL से रिटायरमेंट पर किया खुलासा, फैंस को मिली राहत

MS Dhoni: आईपीएल का एक और सीजन फिर वही सवाल लेकर आ गया है- क्या MS Dhoni इस सीजन के बाद रिटायर हो जाएंगे? जिस पर धोनी ने एक पॉडकास्ट में IPL से संन्यास के सवाल पर कहा- ‘नहीं, अभी नहीं, मैं अभी भी IPL में खेल रहा हूं।’ वहीं एक पॉडकास्ट में धोनी ने अपने संन्यास पर कहा- ‘मैं खुद को एक साल का समय देता हूं। अभी मैं 43 साल हूं और IPL-2025 के खत्म होने तक 44 साल का हो जाऊंगा।

MS Dhoni

रिटायर को लेकर धोनी का खुलासा

आपको बतादें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच 5 अप्रैल, 2025 को जब MS Dhoni के माता-पिता को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के IPL मैच में एमए चिदंबरम स्टेडियम के स्टैंड में देखा गया तो हर फैन को यही डर सताने लगा कि कहीं ये धोनी का आखिरी मैच न हो, इसके साथ ही धोनी के IPL से रिटायरमेंट की अटकलों को हवा मिल गई। इसी बीच धोनी ने अपने IPL संन्यास को लेकर सब क्लियर करते हुए एक बड़ा खुलासा भी किया हैं। जिसमें धोनी ने कहा है कि ये फैसला उनका शरीर करेगा और इसके लिए उनके पास 10 महीने बाकी हैं जिसके बाद फैंस के चेहरे पर खुशियां ही छा गई हैं।

Read More: बांके बिहारी मंदिर के दान पात्र से कर्मचारी ने उड़ाए लाखों!

फैंस को मिलेगी राहत

हालांकि, धोनी का ये बयान चेन्नई-दिल्ली मैच के बाद नहीं आया है, बल्कि आईपीएल 2025 सीजन शुरू होने से पहले का है। धोनी के नाम से एक नई मोबाइल ऐप्प लॉन्च के लिए ये इंटरव्यू किया गया था, जिसके कुछ-कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। इसके बावजूद रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच धोनी के रिटायरमेंट के बयान ने फैंस को कुछ राहत दी है उनके ‘कैप्टन कूल’ है कि MS Dhoni कम से कम इस पूरे सीजन में खेलते दिखेंगे।

Share
Exit mobile version