Voice Of Truth

नीरज चोपड़ा बने इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल

Neeraj Chopra indian army: भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा जिसने भाला फेंकने में महारत हासिल किया है, उन्हें अब इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद प्रदान किया गया हैं। बतादें कि ये सम्मान नीरज को उनके एथलेटिक्स में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया गया है।

Read More: दिल्ली में दमघोंटू दिवाली: दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना

लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज चोपड़ा

आपको बतादें कि दिल्ली के साउथ ब्लॉक में आयोजित पिपिंग समारोह के कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को बुधवार को इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद प्रदान किया गया। उन्हें यह पद सम्मान उनके एथलेटिक्स में असाधारण उपलब्धियों और लाखों युवा भारतीयों को प्रेरित करने में उनके योगदान के लिए दिया गया है। वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों के समूह में शामिल हो गए हैं, जिन्हें देश के लिए गौरव लाने के चलते आर्म्ड फोर्सेज में मानद पद मिला है।

लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) नीरज चोपड़ा और उनके परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए रक्षा मंत्री ने उन्हें दृढ़ता, देशभक्ति और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने की भारतीय भावना का प्रतीक बताया।

Read More; नीरज के भाले ने तोड़ा रिकॉर्ड, 90.23 मीटर दूरी फेंक कर रचा इतिहास

नीरज के नाम बड़ी उपलब्धि

भारत के राजपत्र ‘द गैजेट ऑफ इंडिया’ (सरकारी सूचना पत्र) के अनुसार, यह नियुक्ति 16 अप्रैल से प्रभावी हुई।

नीरज 26 अगस्त 2016 को नायब सूबेदार के पद पर जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में भारतीय सेना में शामिल हुए। दो साल बाद, एथलेटिक्स में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फिर 2021 में खेल के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नीरज को 2021 में सूबेदार के पद पर भी पदोन्नत किया गया।

नीरज चोपड़ा बने इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल

टोक्यो 2020 ओलंपिक में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद 27 साल के भारतीय एथलीट को 2022 में भारतीय सेना द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। उन्हें 2022 में सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया और उसी साल भारतीय भाला फेंक के इस दिग्गज को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया। बता दें कि नीरज ने 87.58 मीटर के थ्रो से गोल्ड मेडल जीता था।

2024 में हुए पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। उन्होंने 89.45 मीटर का थ्रो किया था। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था।

https://www.indiatv.in/sports/other-sports/neeraj-chopra-conferred-the-honorary-rank-of-lieutenant-colonel-in-the-indian-army-2025-10-22-1170875

Share
Exit mobile version