Voice Of Truth

NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी, देखें आधिकारिक वेबसाइट और जरूरी जानकारी

NEET UG Result 2025 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है और नतीजों के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। ऐसे में जो भी कैंडिडेट इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। जानकारी के लिए बतादें कि इस साल नीट यूजी में करीब 20.8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी, देखें आधिकारिक वेबसाइट और जरूरी जानकारी

NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

आपको बताते चले कि NEET UG 2025 परीक्षा में इस साल करीब 20.8 लाख छात्र शामिल हुए थे जिनके लिए आज का दिन बेहद ही खास हैं। वहीं परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं, इसके साथ ही जारी Answer Keys भी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in देख सकते हैं। जानकारी के लिए बतादें कि परिणाम केवल ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होगा।

Read More: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एक ही शिफ्ट में होगी NEET-PG परीक्षा

NEET UG रिजल्ट वेबसाइट

1- NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in
2- सरकारी वेबसाइट https://examinationservices.nic.in/resultservices/Neet2025/Login
3- nta.ac.in

कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स

https://neet.nta.nic.in

NEET UG 2025 के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सभी श्रेणियों के लिए कटऑफ स्कोर जारी कर दिए हैं। इस वर्ष सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग (General / EWS) के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ स्कोर 686 से 144 के बीच तय किया गया है। वहीं, सामान्य / ईडब्ल्यूएस – पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) वर्ग (General / EWS – PwD) के उम्मीदवारों के लिए यह कटऑफ 143 से 127 के बीच रहा। इसके अलावा ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों के (OBC / SC / ST) लिए नीट यूजी 2025 का कटऑफ स्कोर 143 से 113 के बीच निर्धारित किया गया है।

वर्ग (श्रेणी) कटऑफ स्कोर 2025
सामान्य / ईडब्ल्यूएस (General / EWS) 686–144
सामान्य / ईडब्ल्यूएस – पीडब्ल्यूडी (General / EWS – PwD) 143–127
ओबीसी / एससी / एसटी (OBC / SC / ST) 143–113

ऐसे देखें NEET UG 2025 रिजल्ट

NEET UG 2025 के ऑल इंडिया टॉप 10 स्टूडेंट्स

Read More: NEET PG की 3 अगस्त को होगी परीक्षा, कोर्ट से मिली NBE को मंजूरी

देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज

1: एम्स दिल्ली
2: पीजीआईएमईआर
3: क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज
4: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बैंगलोर
5: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च
6: संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
7: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
8: अमृता विश्व विद्यापीठम
9: कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल
10: मद्रास मेडिकल कॉलेज और गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल, चेन्नई

Share
Exit mobile version