Voice Of Truth

NEET UG 2025 परीक्षा को लेकर NTA चौकन्ना, जानें डेट और खास जानकारी

NEET UG Exam: NEET UG 2024 पेपर लीक विवाद के बाद NTA ने NEET UG 2025 को सुरक्षित बनाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। बतादें कि NEET 2025 में पेपर लीक और परीक्षा में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए इस बार NTA पूरी तरह चौकन्ना है। इसके लिए GPS ट्रैकिंग और CCTV अनिवार्य किया गया है वहीं अब NEET UG की परीक्षा 4 मई को एक ही शिफ्ट में होगी। link click: https://neet.nta.nic.in

NEET UG 2025 परीक्षा को लेकर NTA चौकन्ना, जानें डेट और खास जानकारी

Read More: NEET-NET धांधली में मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, NTA के DG सुबोध सिंह हटाए गए

NEET UG परीक्षा की खास जानकारी

आपको बतादें कि NEET UG परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 4 मई को किया जाएगा। जिसके एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी, जिसमें 24 लाख छात्र 522 शहरों में शामिल होंगे। इसके साथ ही परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं जैसे कि पेपर पुलिस की निगरानी में पहुंच रहे, पेपर वितरण और कोचिंग संस्थानों पर नजर रखना। बताते चले कि परीक्षा में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। खास बात ये है कि परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी।

आपको बतादें कि यह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के साथ शिक्षा मंत्रालय के लिए भी परीक्षा की घड़ी है, दरअसल पिछले साल नीट यूजी और यूजीसी नेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गड़बड़ी की सामने आने के बाद इस बार एजेंसी हर बारीकी का ध्यान रख रही है। क्योंकि पिछली बार की गड़बड़ी के बाद शिक्षा मंत्रालय और एनटीए को काफी विरोध झेलना पड़ा था।

https://www.tv9hindi.com/education/neet-ug-exam-papers-delivered-under-police-surveillance-24-lakh-students-appear-for-the-exam-in-522-cities-on-may-4-3263628.html

नीट को लेकर DM-SP मीटिंग्स क्यों?

नीट परीक्षा से पहले DM-SP मीटिंग्स का उद्देश्य प्रशासन और पुलिस के बीच समन्वय बनाकर परीक्षा केंद्रों को अभेद्य बनाना है। इन मीटिंग्स में कई मुद्दों पर चर्चा हो रही है, जिसमें प्रमुख रूप से प्रश्नपत्रों की सुरक्षित डिलीवरी और लीक की रोकथाम, परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनाती और निगरानी रखने पर चर्चा की जा रही है। सोशल मीडिया पर पेपर लीक से जुड़ी अफवाहों या गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और NTA ने 2024 के पेपर लीक के बाद सभी राज्यों को ऐसी मीटिंग्स करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, और बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में DMs और SPs ने विशेष योजनाएं बनाई हैं, इन राज्यों में NEET उम्‍मीदवारों की संख्या लाखों में है, जिसके चलते यहां सुरक्षा पर खास ध्यान है। अफसरों से पूछा जा रहा है कि वह किस तरह के उपाय कर रहे हैं, जिससे परीक्षा सकुशल संपन्न हो सके इसके अलावा उनसे सुझाव भी मांगे जा रहे हैं। इसके सात ही एनटीए की ओर से तय किया गया है कि पहले से तय व्यवस्था को और चौकस किया जाएगा और कई स्तरों पर तलाशी और निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही न हो सके।

ऐसा होगा प्रश्न पत्र

NEET UG के प्रश्न पत्र में इस बार 180 ऑप्शनल प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 45 फिजिक्स के होंगे, 45 ही प्रश्न केमेस्ट्री के होंगे और 90 प्रश्न बॉटनी और जूलॉजी के होंगे। इन्हें हल करने के लिए परीक्षार्थियों को 3 घंटे का वक्त दिया जाएगा। पेपर कुल 720 नंबरों का होगा, हर सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे। उत्तर अगर गलत हुआ तो एक नंबर की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

https://hindi.news18.com/news/career/education-neet-ug-2025-nta-takes-strict-measures-to-prevent-paper-leak-dm-sp-meetings-gps-tracking-cctv-on-neet-exam-centers-ws-kl-9213402.html

NEET पेपर की निगरानी कैसे होगी?

Share
Exit mobile version