आज का राशिफल (3-01-2025): जातक करें यह उपाय बढ़ेगी प्रतिष्ठा
जातक काले तिल से शिव का अभिषेक करें बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक (3-01-2025) के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
Read More: Alert: ठंड, कोहरा और Air पॉल्यूशन का होता है मस्तिष्क पर सीधा असर
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 3 जनवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - दक्षिणायन, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 46 मिनट पर, मास - पौष, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि - चतुर्थी रात्रि 12 बजकर 37 मिनट तक, दिन - शुक्रवार, नक्षत्र - धनिष्ठा नक्षत्र, मकर राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भूमि वाहन से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन प्रोफेशनल काम में प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, शिक्षा का विस्तार करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, गाय को हरा चारा दे गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक काले तिल से शिव का अभिषेक करें बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन प्रशासनिक अधिकारी से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, सूर्य को अर्ध दे सफलता मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के साथ पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक का अचानक परिवर्तन होगा, रुका हुआ काम बनेगा, कोयला को जल में प्रवाहित करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के आज का दिन राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक के आय के नए साधन बनेंगे, गाय को हरा चारा दे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अवरोधकों के बीच सफलता मिलेगी। जातक धर्म परायण होकर पीला वस्त्र धारण करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें लाल चोला चढ़ाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन लोहा से बनी सामग्री से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल का दान करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा और रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। जातक को महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी।