TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (9-01-2025): गाय की सेवा से हो जाएंगे मालामाल


जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव को अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 9-01-2025 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: पाकिस्तान से छिन सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, ICC करेगी निरीक्षण

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 9 जनवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - दक्षिणायन, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 44 मिनट पर, मास - पौष, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि - दशमी दिन में 11 बजकर 31 मिनट तक, दिन - गुरुवार, नक्षत्र - भरणी नक्षत्र दिन में 2 बजकर 39 मिनट तक, मेष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: "Emergency" 17 जनवरी को हो रही रिलीज, मीडिया को बताई कंगना ने सच्चाई

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में बिखराव रहेगा। जातक के स्वस्थ में सुधार होगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता धर्म गुरु महिला अधिकारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, धर्म परायण होकर रहे, गाय की सेवा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन डाक्टर इंजीनियर वर्ग को विशेष लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, गणेश पूजन करें, दूर्वा से अभिषेक करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को नौकरी व्यापार से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में जोखिम न उठाएं। जातक के रिश्ते में निकटता आयेगी, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी गणेश पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में सुधार होगा। जातक का जीविका के क्षेत्र में सुधार होगा, गाय का सेवा करें, गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाई बहन या परिवार से वैचारिक मतभेद हो सकता है। जातक हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव को अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा। जातक सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। जातक को महिला सहयोगी से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय अचानक परिवर्तन होगा। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल:- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से दिन में 3 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें