आज का राशिफल (23-11-2024): हनुमान चालीसा के पाठ से सोचा हुआ काम बनेगा
किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी
_ The desired work will be accomplished by reciting_11zon.webp)
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 23-11-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
Read More: ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, मस्जिद कमेटी को भेजा नोटिस
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 23 नवंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - दक्षिणायन, ऋतु - शरद, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 40 मिनट पर, मास - कार्तिक, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि - अष्टमी रात्रि 10 बजकर 24 मिनट तक, दिन - शनिवार, नक्षत्र - मघा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 32 मिनट तक, सिंह राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
Read More: टमाटर वाइन के लिए सरकार की पहल, 28 आइडिया को किया फंड
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में उत्तेजना से बचे। जातक के धन का बिखराव होगा, सोचा हुआ काम बिलंब से होगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें लाल चोला चढ़ाएं।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन केंद्र में गुरु, सूर्य, चंद्रमा, बुध शिक्षा का विस्तार होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, मन में शांति होगी, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में बुध सूर्य सभी अवरोधक को समाप्त कर सफलता मिलेगी। जातक गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि ग्रह स्थिति से स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में शांति सूर्य और चंद्रमा केंद्र में है नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी। जातक सूर्य को जल अर्पित करें गायत्री मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में बुध ग्रह स्थिति से परिवार का विकास होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति कारक ग्रह स्थिति से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित कर जीव दान करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, लाल वस्त्र मसूर दाल का दान करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु सभी अवरोधक को समाप्त कर सर्च का काम कराएंगे। जातक पीला केशर युक्त खीर से हवन करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु भाइयों से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ अचानक कम बनेगा, काले तिल से शिव को अभिषेक करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, तिल दान करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।