Voice Of Truth

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी और राम माधव की एंट्री

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी और राम माधव की एंट्री

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कमान संभालने के करीब सात महीने बाद नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार नितिन नवीन की टीम में श्री राम माधव और श्रीमती स्मृति ईरानी जैसे कई नेताओं की एंट्री हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं श्री राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। नितिन नवीन की टीम में 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

नितिन नवीन पार्टी ने सात राज्यों से 8 लोगों को महामंत्री बनाया। इनमें सबसे ज्यादा दो नेता उत्तर प्रदेश के शामिल हुए हैं। बताते चले कि नितिन नवीन की टीम में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से 6 महिला हैं। इस तरह यह आंकड़ा 33 फीसदी से भी कहीं ज्यादा और करीब 50 प्रतिशत का है। इसके अलावा एक महिला नेता के तौर पर श्रीमती ईरानी को महामंत्री बनाया गया है। चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव के तौर पर शामिल किया गया है। दो मुस्लिम नेताओं को भी नितिन नवीन की टीम में शामिल किया गया है।

Read More: नितिन नबीन की तस्वीर से छेड़छाड़, कांग्रेस नेता पर FIR

नितिन नवीन ने श्री अरुण सिंह की जगह श्री तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं महेंद्र पांडे राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री बनाये गये है।

नितिन नवीन की टीम में शामिल नेताओं की सूची निम्नलिखित प्रकार है…..

पद/दायित्व——- नाम——————– राज्य

राष्ट्रीय महामंत्री

सह महामंत्री (संगठन)

राष्ट्रीय महामंत्री

राष्ट्रीय मंत्री

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
कोषाध्यक्ष—–पीयूष गोयल—–महाराष्ट्र

राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष
सह कोषाध्यक्ष—– राजेश मंगल—–राजस्थान

राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी
कार्यालय प्रभारी—–तरुण चुघ—– पंजाब

राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री
कार्यालय मंत्री —–महेंद्र पांडे —–उत्तराखंड

नॉर्थ ईस्ट संयोजक
नॉर्थ ईस्ट संयोजक—–डॉ. संबित पात्रा—– ओडिशा

नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक
नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक—–राजीव बब्बर—– दिल्ली

प्रकोष्ठ संकुल संयोजक
प्रकोष्ठ संकुल संयोजक—–विष्णु दत्त शर्मा—–मध्य प्रदेश

प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक
प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक—– ऋतुराज सिन्हा—–बिहार
प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक—–विष्णु वर्धन रेड्डी—–आंध्र प्रदेश

मोर्चा अध्यक्ष

मीडिया संयोजक
मीडिया संयोजक—–अनिल बलूनी—–उत्तराखंड

मीडिया सह संयोजक

सोशल मीडिया संयोजक
सोशल मीडिया संयोजक—– दीपक म्हस्के—– छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया सह संयोजक

https://www.aajtak.in/india/politics/story/bjp-president-nitin-nabin-team-announced-vasundhara-raj-ram-madhav-smriti-irani-ntcppl-rpti-2624012-2026-08-17

Share
Exit mobile version