Voice Of Truth

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद, CCS की बैठक शुरू, एक्शन अभी बाकी है…

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ हैं, जिसमें हमले के दौरान 27 से ज्यादा टूरिस्टों की मौत होने की खबर सामने आ रही हैं। जबकि करीब 17 लोग घायल हुए हैं, खबरों के मुताबिक आतंकवादी ने पहले धर्म पूछा फिर हिन्दू होने पर मौत के घाट उतार दिया। वहीं पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More: पहलगाम आतंकी हमले पर पीएम का सख्त निर्देश, 27 ने गंवाई जान

हिरासत में 1500 से ज्यादा लोग

आपको बताते चले कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर जान गंवाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़कर 27 पहुंच गई है, वहीं खबरों के मुताबिक आतंकवादी ने पहले धर्म पूछा फिर हिन्दू होने पर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घाटी से 1500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है, इनमें वो लोग शामिल हैं जो ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) हैं या फिर आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

वहीं पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अमित शाह ने कहा – ‘बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। इससे यह तो साफ है कि इसके बाद पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए डोभाल के एक्शन से साफ है कि सरकार इस हमले के गुनहगारों के खिलाफ जल्द ही बड़ा कदम उठाने जा रही है।

Read More: सऊदी अरब में बड़ा सोने का खजाना, 20.6 gm सोना मिलने की संभावना

CCS की बैठक शुरू

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद, CCS की बैठक शुरू, एक्शन अभी बाकी है...

PM मोदी की अध्यक्षता वाली CCS की बैठक शुरू हो गई। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद हैं। इसी बीच जम्‍मू-कश्‍मीर में भारत-पाकिस्‍तान सीमा से यह खबर सामने आ रही है कि उरी सेक्‍टर मेंदो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे इन आतंकियों मार गिराया।

Share
Exit mobile version