Voice Of Truth

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात कर जताई चिंता

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात कर जताई चिंता

दिल्ली : मोदी ने की ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियान से बात की, जिसकी जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X के जरिए दी हैं। बताते चले कि मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से क्षेत्र की गंभीर स्थिति पर चर्चा की हैं।

Read More: होर्मुज संकट: तेल जहाज रोके तो ईरान पर 20 गुना हमला- ट्रंप

पीएम ने की ईरान के राष्ट्रपति से बात

आपको बताते चले कि सोशल मीडिया X पर जानकारी देते हुए लिखा गया- “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से क्षेत्र की गंभीर स्थिति पर चर्चा की हैं। टोलीफोन में हुई बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और शांति बहाली के लिए बातचीत तथा कूटनीति का आग्रह किया। उन्होंने तनाव बढ़ने, आम नागरिकों की जान जाने तथा नागरिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की।

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा

उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा, साथ ही सामान और ऊर्जा के निर्बाध आवागमन की आवश्यकता भारत की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं। शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और बातचीत तथा कूटनीति का आग्रह किया।

ईरान में भारतीयों की सुरक्षा पर नजर

विदेश मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में ईरान में लगभग 9,000 भारतीय नागरिक मौजूद हैं। इनमें छात्र, समुद्री कर्मचारी, पेशेवर, कारोबारी और तीर्थयात्री शामिल हैं। भारत सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है।

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात कर जताई चिंता
पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात कर जताई चिंता

Read More: खामेनेई की चेतावनी: बदला लेगा ईरान, ट्रंप होंगे जिम्मेदार

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बातचीत कर जहाजों की सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति के मुद्दों पर चर्चा की थी। विदेश मंत्रालय के अनुसार पिछले कुछ दिनों में दोनों नेताओं के बीच कई बार संपर्क हुआ है।वहीं, अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रति शोक व्यक्त करने के लिए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ईरानी दूतावास भी गए थे।

https://www.abplive.com/news/india/pm-modi-talks-with-iran-president-masoud-pezeshkian-on-serious-situation-in-region-3100669

Share
Exit mobile version