Voice Of Truth

पीएम का ‘एपस्टीन फाइल’ में नाम आना शर्म की बात- राहुल गांधी

पीएम का ‘एपस्टीन फाइल’ में नाम आना शर्म की बात- राहुल गांधी

दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि “एपस्टीन फाइल” में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मित्रों और केंद्रीय मंत्रियों का नाम आना बेहद गंभीर बात है और यह देश की छवि से जुड़ा बड़ा प्रश्न है।

Read More: ईरान संकट पर भारत अलर्ट, नागरिकों को दी ईरान छोड़ने की सलाह

पीएम का ‘एपस्टीन फाइल’ में नाम आना शर्म की बात- राहुल गांधी
पीएम का ‘एपस्टीन फाइल’ में नाम आना शर्म की बात- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने लगाया पीएम मोदी पर आरोप

राहुल गांधी ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा – एपस्टीन जैसे घिनौने अपराधी के साथ नाम जुड़ना अपने आप में शर्म की बात है और सरकार को देश की जनता के समक्ष इसका जवाब देना चाहिए।

उन्होंने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर भी सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि इस समझौते में देश के हितों से समझौता किया गया। सरकार ने देश का डेटा सौंप दिया, किसानों को नुकसान पहुंचाया और कपड़ा उद्योग को बर्बाद कर दिया है।

मैं, कांग्रेस पार्टी देश की रक्षा करते रहेंगे

कांग्रेस नेता ने देश के दो बड़े उद्योगपतियों का नाम लेते हुए दावा किया कि अमेरिका में चल रहे केस ने सरकार की नींद उड़ा रखी है क्योंकि यह मामला भाजपा की वित्तीय संरचना से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 14 महीनों से इस पर कोई कार्रवाई नहीं होना अपने आप में सवाल खड़े करता है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस देशहित के मुद्दों पर पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा, “मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे, एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।”

Read More: सीएम योगी का सिंगापुर दौरा, टेमासेक से की मुलाकात निवेश की बढ़ी उम्मीद

राहुल गांधी बोले- मोदी ये शर्म की बात है…

बताते चले कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा- “मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। Epstein files में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना – ये शर्म की बात है। आपने अमेरिका के साथ जो Trade deal की है, जिसमें आपने देश को बेच दिया – ये शर्म की बात है।

पीएम का ‘एपस्टीन फाइल’ में नाम आना शर्म की बात- राहुल गांधी

हमारे देश का डेटा दे दिया, किसानों को खत्म कर दिया, टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दिया – ये शर्म की बात है। पूरा देश जानता है, अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है – क्योंकि वो BJP और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है। 14 महीनों से उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई – ये शर्म की बात है। मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अडानी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे – एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%B2_%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A5%80

Share
Exit mobile version