Voice Of Truth

मोदी की अपील! विदेश यात्रा और सोना खरीदना छोड़ें

मोदी की अपील! विदेश यात्रा और सोना खरीदना छोड़ें

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर लोगों से विदेश यात्रा से बचने और सोना न खरीदने की अपील करते हुए इसे “विकसित भारत” के लिए जरूरी बताया।

Read More: पश्चिम एशिया तनाव पर PM मोदी चिंतित

‘मेड इन इंडिया’ के मंत्र को जीए

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को इसके लिए बधाई दी।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक गये प्रधानमंत्री मोदी ने वहां से जारी एक वीडियो में कहा-“हमें इस (विकास) गति को बनाये रखना है। इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनाना बहुत जरूरी है। स्वदेशी का मंत्र और वोकल फॉर लोकल को अपनाना चाहिए। अगर घूमने-फिरने के लिए विदेश यात्रा पर जाते हैं तो नहीं जाना चाहिये। शादी-विवाह विदेशों में नहीं करनी चाहिये। ‘मेड इन इंडिया’ के मंत्र को जीना चाहिए। जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए।”

हमारी नीति साफ है, हमारी नीयत साफ है- पीएम मोदी

उन्होंने लोगों से स्वदेशी और आत्मनिर्भर पर बल देने की अपील करते हुए विश्वास जताया कि जब देश की आजादी के 100 साल पूरे होंगे, तो हम अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के सपनों को आज की पीढ़ी अपने परिश्रम से साकार कर सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- “हमारी नीति साफ है, हमारी नीयत साफ है, और 140 करोड़ देशवासियों का परिश्रम देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।”

https://www.livehindustan.com/national/pm-modi-instagram-reel-congratulates-for-growth-rate-what-on-gold-and-foreign-tour-201788234051032.html

Share
Exit mobile version