Voice Of Truth

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राफेल में भरी उड़ान, बोलीं- देश की रक्षा पर गर्व

Droupadi Murmu: तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को अंबाला स्टेशन से अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल में उडान भरी। जिसका अनुभव उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है, आपको बतादें कि राष्ट्रपति मुर्मु इससे पहले सुखोई-30 लड़ाकू विमान में भी उडान भर चुकी हैं। दो अलग-अगल लड़ाकू विमानों में उडान भरने वाली वह देश की पहली राष्ट्रपति और लड़ाकू विमान में उडान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।

Read More: 8वां वेतन आयोग मंजूर, कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राफेल में भरी उड़ान, बोलीं- देश की रक्षा पर गर्व

राफेल पर उड़ान भरना यादगार अनुभव- राष्ट्रपति

लड़ाकू विमान राफेल में उडान भरने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा- उन्हें देश की रक्षा क्षमताओं पर गर्व है। साथ ही उन्होंने अपने अनुभव को शेयर करते हुए सोशल मीडिया X पर लिखा- “आज हरियाणा के अंबाला-कुरुक्षेत्र के ऊपर राफेल विमान में उड़ान भरने के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपना अनुभव साझा किया:

‘राफेल की यह उड़ान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है। इस आधुनिक विमान से आज मैं इस प्राचीन भूमि और ब्रह्मसरोवर को देख रही हूँ, जो हमारी सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक है। हमारी सैन्य क्षमता पर मेरा विश्वास और अधिक दृढ़ हो रहा है।”

“राफेल पर उड़ान भरना मेरे लिए एक यादगार अनुभव है। इस ताकतवर राफेल एयरक्राफ्ट पर पहली उड़ान ने मेरे अंदर देश की रक्षा क्षमताओं के लिए नए सिरे से गर्व की भावना भर दी है। मैं भारतीय वायु सेना और एयर फोर्स स्टेशन, अंबाला की पूरी टीम को इस उड़ान को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए बधाई देता हूं”, राष्ट्रपति ने लिखा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के अंबाला एयर फ़ोर्स स्टेशन पर राफ़ेल विमान में उड़ान भरी। वह भारतीय वायु सेना के दो फाइटर विमानों में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति हैं। इससे पहले, उन्होंने 2023 में सुखोई 30 MKI में भी उड़ान भरी थी।”

30 मिनट 200 Km भरी उड़ान

आपको बताते चले कि राष्ट्रपति ने राफेल में लगभग 30 मिनट तक उड़ान भरी और लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय की। इस विमान ने समुद्र तल से लगभग 15000 फुट की उंचाई पर और लगभग 700 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ान भरी। इसे 17 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी उडा रहे थे।

Read More: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास: बने दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज

भारत ने फ्रांस से खरीदे थे राफेल लड़ाकू विमान

श्रीमती मुर्मु की राफेल में उडान को नारी सशक्तिकरण के बड़े प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति ने उड़ान भरने से पहले वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। राष्ट्रपति ने वायु सेना के पायलट और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत भी की। वहीं हवाई अड्डे पहुंचने पर वायु सेना प्रमुख ने उनका स्वागत किया। बाद में राष्ट्रपति ने सलामी गारद का निरीक्षण किया।

राष्ट्रपति को विमान में उड़ान भरने से पहले विमान और उड़ान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी थी और उनका व्यापक मेडिकल चेकअप किया गया। राष्ट्रपति का अंबाला वायु सेना स्टेशन से राफेल में उड़ान भरने का एक महत्व यह भी है कि फ्रांस से खरीदे गये इस विमान को पहले स्क्वाड्रन के माध्यम से इसी हवाई अड्डे पर वायु सेना के बेड़े में शामिल किया गया था।

https://www.amarujala.com/haryana/ambala/president-draupadi-murmu-on-haryana-tour-rafale-may-fly-over-ambala-area-declared-no-drone-zone-2025-10-29?pageId=1

Share
Exit mobile version