Site icon Voice Of Truth

रिलायंस इंडस्ट्रीज में अनंत अंबानी बने डायरेक्टर, 1 मई से संभालेंगे पद

रिलायंस इंडस्ट्रीज में अनंत अंबानी बने के डायरेक्टर, 1 मई से संभालेंगे पद

Reliance Industries Limited: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कंपनी के पूर्ण-कालिक निदेशक के रूप में अनंत अंबानी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जो अब शेयर धारकों की मंजूरी के अधीन है। जिसके तहत अब रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अनंत अंबानी को कंपनी का पूर्ण-कालिक निदेशक नियुक्त किया है। रिलायंस ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी ने कहा – बोर्ड ने ह्यूमन रिर्सोसेज, नॉमिनेशन और रिमेन्युरेशन कमेटी की सिफारिश पर 1 मई, 2025 से पांच साल के लिए मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की नियुक्ति को अप्रूवल दे दिया है, जो अब शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

अनंत अंबानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Read More: सऊदी अरब में बड़ा सोने का खजाना, 20.6 gm सोना मिलने की संभावना

आपको बताते चले कि मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) को रिलायंस इंडस्ट्रीज में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जो अब शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है, उन्हेंस कंपनी का पूर्णकालिन निदेशक (Whole Time Director) नियुक्त करने का ऐलान किया गया है। अनंत अंबानी को ये जिम्मेदारी 5 साल के लिए मिली है। अनंत अंबानी अब तक रिलायंस के बोर्ड में नॉन-एग्जी्क्यूदटिव डायरेक्टिर के रूप में काम कर रहे हैं और अब वे मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी कंपनी में एक्टिव एग्जी क्यूमटिव रोल में कदम रखेंगे।

कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए समेकित शुद्ध लाभ में 2.4% की वृद्धि दर्ज की, कंपनी का नेट प्रॉफिट 19,407 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 18,951 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान राजस्व में 9.91% की ग्रोथ देखी गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 2,40,715 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,64,573 करोड़ रुपये हो गया। विश्लेषकों ने बिक्री में 5-6% की कमी की आशंका जताई थी।

Read More: नोएडा में न्यूयॉर्क जैसा टाइम्स स्क्वायर, जल्द शुरू होगी तैयारी

कंपनी ने स्टॉबक एक्सएचेंज फाइलिंग में कहा – मानव संसाधन, नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश के आधार पर बोर्ड द्वारा स्वीकृति दी गई है, अनंत अंबानी की नियुक्ति 1 मई 2025 से होगी और पांच साल के लिए रहेगी, जो शेयर होल्ड र्स की मंजूरी के तहत होगी।

अनंत के हाथ ये जिम्मेदारी

अनंत कंपनी के नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। अब वह रिलायंस के कार्यकारी नेतृत्व का हिस्सा बनेंगे, अनंत रिलायंस ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड से जुड़े हुए हैं। इनमें मार्च 2020 से Jio Platforms, मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स और जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी (जून 2021 से) शामिल हैं। सितंबर 2022 से वह रिलायंस फाउंडेशन के भी बोर्ड मेंबर हैं।

Read More: PM आवास पर मुद्रा योजना के लाभार्थियों से मोदी की सीधी बात, बताया योजना का मकसद

अनंत को जानवरों से भी प्रेम है, वह पशु कल्याण के काम में सक्रिय रूप से शामिल हैं। वह दुनिया में सबसे बड़े पशुओं के पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वनतारा के फाउंडर भी हैं, यह गुजरात के जामनगर में हैं। यह 2,000 से अधिक प्रजातियों के 1.5 लाख से अधिक बचाए गए जानवरों का घर है, जहां ये सुकून से रहते हैं।

Share
Exit mobile version