Voice Of Truth

Repo रेट बढ़ा, लोन होंगे महंगे!- RBI

Repo रेट बढ़ा, लोन होंगे महंगे!- RBI

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बढ़ती मुद्रास्फीति और वैश्विक अनिश्चितताओं के मद्देनजर बुधवार को अल्पावधि कर्ज की अपनी नीतिगत दर Repo rate में 0.25% की वृद्धि कर दी।

Read More: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद फिर बने BSP के राष्ट्रीय संयोजक

Repo दर 0.25% बढ़ाया

Repo रेट बढ़ा, लोन होंगे महंगे!- RBI
Repo रेट बढ़ा, लोन होंगे महंगे!- RBI

इससे होम लोन, व्यक्तिगत ऋण और उद्योगों के लिए पूंजी की लागत बढ़ने की आशंका है। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की आज समाप्त तीन दिवसीय बैठक के बाद RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि समिति ने सर्वसम्मति से Repo दर 5.25% से बढ़ाकर 5.50% करने का निर्णय किया है। Repo दर वह दर है जिस पर केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकालिक पूंजी उपलब्ध कराता है। साथ ही केंद्रीय बैंक ने अपना रुख भी बदल दिया है और अब वह भविष्य में Repo दर में और बढ़ोतरी के लिए तैयार है।

Repo दर पर गवर्नर संजय ने कहा

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा- निकट भविष्य में Repo दर में कटौती की उम्मीद नहीं है। इसमें या तो वृद्धि होगी या इसे स्थिर रखा जाएगा। चालू वित्त वर्ष में एमपीसी की यह चौथी और कैलेंडर वर्ष में पांचवीं द्विमासिक बैठक थी जिसमें नीतिगत दरों की नियमित समीक्षा की जाती है। इस साल नीतिगत दरों में पहली बार बदलाव किया गया है।

पिछले साल एमपीसी ने चार बार में Repo दर में कुल 1.25% की कटौती की थी जिससे आम लोगों को अपना घर और वाहन खरीदने में काफी राहत मिली थी। आखिरी कटौती दिसंबर में (0.25%) की गई थी। फरवरी 2023 के बाद पहली बार Repo दर बढ़ाई गई है। कोविड काल में मई 2022 से फरवरी 2023 के बीच छह बार में इसमें कुल 2.5% (250 आधार अंकों) की वृद्धि की गई थी।

https://www.rbi.org.in/scripts/referenceratearchive.aspx

Share
Exit mobile version